{"_id":"5d36c7a78ebc3e6cd710dc30","slug":"devendra-fadnavis-to-take-out-maha-janadesh-yatra-throughout-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री फडणवीस ने फूंका चुनावी बिगुल, निकालेंगे 'महा जनादेश' यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुख्यमंत्री फडणवीस ने फूंका चुनावी बिगुल, निकालेंगे 'महा जनादेश' यात्रा
Tue, 23 Jul 2019 02:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महाराष्ट्र
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
devendra fadanvis
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगामी विधानसभा के चुनाव को देखते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अगस्त के पहले हफ्ते से 'महा जनादेश' यात्रा निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा का मकसद जनता के विश्वास को पुनः प्राप्त करना है। फडणवीस ने कहा है कि इस यात्रा के द्वारा वे जनता के विश्वास को पुनः प्राप्त कर दुबारा सत्ता में आएंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा फिर से उठ सकता है। दरअसल, मराठवाडा और विदर्भ जैसे हिस्सों में बारिश का ना के बराबर होना किसानों और आम जनता के लिए परेशानियों को सबब बन रहा है। ऐसी परिस्थिति में सरकारी लाभ के नहीं पहुंचने से किसान, सरकार से बेहद नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों की शिकायत है कि सरकार की ओर से दो साल पहले की गई कर्जमाफी का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा। फसल बीमा के लिये बीमा कंपनियों को सरकार ने पैसा तो दिया, लेकिन किसानों को पैसा नहीं मिल पा रहा ।
विज्ञापन
इन सब मुद्दे का ध्यान में रखकर सरकार इस यात्रा को निकालने जा रही है। महाराष्ट्र भाजपा ने यात्रा के समापन में भाग लेने के लिए अमित शाह और पीएम मोदी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से अनुरोध किया है।