{"_id":"67528cdeaf9e977f500623a1","slug":"devendra-fadnavis-s-wife-amruta-s-first-reaction-after-maharashtra-oath-said-i-am-your-bhabhi-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पति फडणवीस को फिर CM बनते देख भावुक हुईं अमृता; शायराना अंदाज में लोगों से कहा- मैं आपकी वहिनी...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पति फडणवीस को फिर CM बनते देख भावुक हुईं अमृता; शायराना अंदाज में लोगों से कहा- मैं आपकी वहिनी...
Fri, 06 Dec 2024 11:04 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:04 AM IST
सार
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इसे फडणवीस के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने 2019 में कहा था कि वह समंदर हैं और फिर से लौटकर आएंगे।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ था। हालांकि, गुरुवार को नई सरकार बन गई। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ लेने के बाद उनकी पत्नी अमृता फडणवीस काफी भावुक नजर आईं। वह सायराना अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करती दिखीं।
विज्ञापन
क्या बोंली अमृता?
उन्होंने लिखा, 'पलट के आई हूं शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद का अब गम नहीं। मौसमे-बहार मरहमे खुशी लाई है। तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया महाराष्ट्र। आपके भाऊ और वहिनी (भाभी) की तरफ से आप सबको बहुत सारा प्यार। मैं आपकी वहिनी के तौर पर अपनी भूमिका निभाऊंगी। मैं हमेशा महाराष्ट्र की सेवा में रहूंगी और सकारात्मक बदलाव के लिए अपना योगदान दूंगी।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
अमृता का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस शायरी को देवेंद्र फडणवीस के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने 2019 में कहा था कि वह समंदर हैं और फिर से लौटकर आएंगे। इस पोस्ट के साथ अमृता ने अपनी तस्वीर और शपथ ग्रहण का वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
गुरुवार रात किया पोस्ट
अमृता ने पोस्ट में भाऊ और वहिनी शब्द का प्रयोग किया है। ये दोनों मराठी शब्द हैं। भाऊ का मतलब भाई-भैया होता है वहीं भाभी को मराठी में वहिनी कहते हैं। बता दें, गुरुवार रात नौ बजकर 21 मिनट पर अमृता ने ये पोस्ट साझा किया।
अजित पवार-एकनाथ शिंदे बने उपमुख्यंत्री
बहरहाल, जहां एक तरफ देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं उनके साथ एनसीपी प्रमुख अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को में वोटिंग हुई थी और 23 नवंबर को नतीजे सामने आए थे। महायुति को जीत हासिल हुई थी। भाजपा सबसे ज्यादा 132 सीटें लेकर आई थी। शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं।
फिल्मी सितारे भी शपथ समारोह में पहुंचे
लगभग 40 हजार लोग शपथ समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। साथ ही फिल्मी दुनिया के भी कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, मनीष पॉल, संजय दत्त जैसे बड़े सितारे मौजूद थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस दौरान नजर आए।