फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   devendra fadanvis sanja raut met in mumbai chandrakant patil says they didnt discuss tea biscuits bjp shivsena

'चाय-बिस्कुट पर नहीं हुई चर्चा' पर भाजपा अध्यक्ष की सफाई, राउत बोले- राजनीति पर बात करना पाप है

Tue, 29 Sep 2020 11:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Sep 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
devendra fadanvis sanja raut met in mumbai chandrakant patil says they didnt discuss tea biscuits bjp shivsena
चंद्रकांत पाटिल-संजय राउत - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पिछले दिनों मुलाकात की। इसे लेकर सोमवार को महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जब दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के दो बड़े नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर चर्चा होती है। हालांकि अब इसपर उन्होंने सफाई दी है। पाटिल ने कहा है कि दोनों के बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। हम एक सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं राउत ने भाजपा नेता के बयान पर पूछा है कि क्या राजनीति पर चर्चा करना पाप है?

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने कल यह कहा था कि संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस से सामना में एक साक्षात्कार देने के लिए कहा था और यह भी कहा था कि वे इससे पहले एक बार साथ बैठेंगे, ताकि सवाल-जवाब को देख सकें। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई क्योंकि इसका उद्देश्य कभी नहीं था।' 
विज्ञापन



चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'इसलिए पार्टी के राज्य प्रमुख के रूप में, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि शिवसेना, एनसीपी या कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हम एक सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। हम तीनों के साथ सरकार नहीं बना सकते, लेकिन वे तीनों एक साथ नहीं रह सकते। चाहे यह कृषि कानून हो या कोई अन्य मामला वे (कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा) आपस में लड़ेंगे और टूटेंगे। फिर आगे क्या होगा? मध्यावधि चुनाव। यह मेरा विश्लेषण है, यह जरूरी नहीं है कि ऐसा ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'क्या राजनीति पर चर्चा करना पाप है? यदि दो राजनीतिक नेता मिलते हैं तो वे देश, कृषि कानून, जम्मू और कश्मीर, चीन, पाकिस्तान, कोविड-19 से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हैं।'

कांग्रेस, शिवसेना व एनसीपी आपस में लड़कर अलग हो जाएंगे : भाजपा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता संजय राउत की बहुचर्चित मुलाकात के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दल आपस में ही लड़ेंगे और अलग हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की आपसी लड़ाई के बाद यह गठबंधन टूट जाएगा। पाटिल ने कहा कि यह उनका आकलन है कि उसके बाद महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होगा।

चाय और बिस्कुट पर नहीं हुई चर्चा
इससे पहले फडणवीस और राउत की बैठक पर पाटिल ने कहा था कि उन्होंने चाय और बिस्कुट की चर्चा तो नहीं की होगी। पाटिल ने कहा, 'अगर दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मिलते हैं, तो जाहिर तौर पर राजनीतिक चर्चाएं होती हैं। यदि वे दो से ढाई घंटे साथ बैठते हैं तो चाय और बिस्कुट पर चर्चा नहीं होगी। हालांकि यह बैठक अनिर्णायक रही।


चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कोई भी राज्य में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता, लेकिन अस्थिरता से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। एक अच्छी सुबह सबकुछ बदल जाएगा। बता दें कि फडणवीस और राउत ने मुंबई के एक होटल में मुलाकात की थी। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के लिए फडणवीस का साक्षात्कार लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed