फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Development agenda is missing from PM Modi’s Gujarat poll speeches says Shiv Sena 

शिवसेना का आरोप- पीएम मोदी के चुनावी भाषणों से गायब है विकास एजेंडा

Tue, 12 Dec 2017 08:04 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Tue, 12 Dec 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
Development agenda is missing from PM Modi’s Gujarat poll speeches says Shiv Sena 
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

शिवसेना ने सोमवार को यह कहते हुए अपनी सहयोगी भाजपा पर गुजरात चुनाव में ‘निचले स्तर तक उतर आने’ का आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों से विकास का एजेंडा गायब है। पार्टी ने कहा कि मोदी ने यह दावा कर अपने को ‘छोटा बना’ लिया है कि निलंबित कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के उनके विरुद्ध बयान से गुजरात की अस्मिता अपमानित हुई है। 

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, ‘मोदी ने खुद को छोटा बना लिया है। हम मोदी को देश और हिंदुओं का अभिमान समझते हैं लेकिन अब वह गुजरात की अस्मिता की बेड़ियों में बंध गए हैं।’ उसने कहा, ‘गुजरात चुनाव में मोदी राष्ट्रीय नेता कम, क्षेत्रीय नेता ज्यादा बन गए हैं।’ 
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्व PM मनमोहन बोले- चुनाव में हार के डर से बौखलाए प्रधानमंत्री, हमें न सिखाएं राष्ट्रीयता
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि भाजपा प्रायोजित चुनाव आयोग में ईवीएम घोटाले की शिकायत करना व्यर्थ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में विपक्षी दलों ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन आयोग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

शिवसेना ने कहा कि गुजरात चुनाव का प्रचार अभियान बहुत चर्चित विकास एजेंडे पर केंद्रित होना चाहिए था, लेकिन ‘गुजरात में प्रधानमंत्री के भाषणों से यह गायब है।’ उसने कहा कि अपने गृह राज्य में प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषणों में कभी भावुक तो कभी आक्रामक नजर आते हैं। उसने कहा, ‘यह वही राज्य है जिसने हमें यह प्रधानमंत्री दिया और जहां भाजपा ने 22 साल शासन किया। वहां भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में निचले स्तर तक क्यों चली गई।’ 

अफजल के जिक्र पर था एतराज तो अब मुगल का उल्लेख क्यों

Development agenda is missing from PM Modi’s Gujarat poll speeches says Shiv Sena 
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवसेना ने कहा, ‘जब महाराष्ट्र चुनाव में हमने अफजल खान का उल्लेख किया था तब भाजपा ने एतराज किया था और कहा था कि हम चुनाव प्रचार में नीचे के स्तर तक चले गए, लेकिन मोदी ने खुद ही गुजरात चुनाव प्रचार अभियान में मुगल शासन का जिक्र किया।’ वर्ष 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने नेताओं को ‘अफजल खान की औलाद’ कहने पर शिवसेना से माफी मांगने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed