फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Details of vacant seats in the train now available at the time of booking

अब बुकिंग के समय मिलेगी ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी

Fri, 04 Jan 2019 01:24 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 04 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Details of vacant seats in the train now available at the time of booking
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रेलवे एयरलाइंस की तर्ज पर एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिससे किसी विशेष ट्रेन में आरक्षण के समय उपलब्ध सीटों की स्थिति का पता यात्रियों को चल सकेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वे रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र की मदद से आरक्षण चार्ट को सार्वजनिक करें ताकि सीटों की उपलब्धता से संबंधित यात्रियों की शिकायतें दूर की जा सकें।
विज्ञापन

 
जब कोई यात्री एयरलाइंस की वेबसाइट के माध्यम से सीट बुक करता है तो यह सीटिंग लेआउट को अलग-अलग रंग में बुक की गई सीटों के साथ दिखाता है, ताकि यात्री उन सीटों की संख्या देख सकें जो अब भी खाली हैं और उसे बुक कर सके। विमानों में यात्री अपनी सुविधानुसार सीट का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


रेल मंत्री ने कहा कि अब आरक्षण सुविधा सार्वजनिक करने की जरूरत है, ताकि यात्री किसी खास ट्रेन में बुकिंग की स्थिति देख सकें। एयरलाइंस की तरह यह बुकिंग करने वाले यात्रियों को उन सीटों को एक अलग रंग में दिखाएगा जो पहले से बुक हैं। यह पीएनआर के तहत हो सकता है। सीटों का चयन अगला विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने शिकायत की थी कि कुछ निश्चित मार्गों पर ट्रेनों में सीट हमेशा प्रतीक्षा सूची में होती है और उनके पास टीटीई से संपर्क करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। इसके बाद टीटीई उन्हें खाली सीट की पेशकश करते हैं, जो बुकिंग के समय उन्हें दी जा सकती थी। 


हालांकि, कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि आरक्षण विवरण को सार्वजनिक करना सुरक्षा मुद्दा हो सकता है और हर स्टेशन पर यात्रियों का चढ़ना व उतरना एयरलाइंस के विपरीत एक बोझिल प्रक्रिया हो सकती है, जिसके परिणाम स्वरूप बुकिंग की स्थिति में परिवर्तन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed