{"_id":"5e0cf13f8ebc3e87c0698299","slug":"details-of-registration-of-political-parties-will-be-available-online-says-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का फैसला, ऑनलाइन मिलेगी राजनीतिक दलों के पंजीकरण की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग का फैसला, ऑनलाइन मिलेगी राजनीतिक दलों के पंजीकरण की जानकारी
Thu, 02 Jan 2020 12:51 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चुनाव आयोग ने पारदर्शिता की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है। अब किसी राजनीतिक दल को पंजीकरण के लिए आयोग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पडे़गी। वह ऑनलाइन पॉलिटकल पार्टी मॉनीटरिंग मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से कहीं से भी पूरी प्रक्रिया पर निगाह रख सकेंगे। इसके लिए बुधवार से आयोग ने एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इसमें पार्टियों को उनके पंजीकरण की जानकारी आयोग द्वारा समय समय पर ई-मेल और एसएमएस से भी मिलेगी।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों का पंजीकरण जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 29ए द्वारा नियंत्रित होता है। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले पक्ष को 30 दिन में आयोग को एक आवेदन देना होता है। इसमें पार्टी का बुनियादी विवरण, विभिन्न इकाइयों की सदस्यता विवरण, पदाधिकारियों की पूरी जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
इसके बाद संबंधित दलों को प्रक्त्रिस्या पूरी होने तक इंतजार या फिर आयोग से इसकी जानकारी लेनी होती है। लेकिन अब एक जनवरी 2020 से आवेदन करने वाला दल pprtms.eci.gov.in की मदद से ट्रैक कर सकेगा। इससे पहले आयोग ने दिसंबर में इन दिशा निर्देशो को लेकर एक प्रारूप जारी किया था।
विज्ञापन