फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite lookout notice, Moin Qureshi fools authorities, flies to Dubai

विवादास्पद मीट कारोबारी मोईन कुरेशी ईडी को चकमा दे दुबई भागा

Sun, 16 Oct 2016 03:20 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
Despite lookout notice, Moin Qureshi fools authorities, flies to Dubai
मीट कारोबारी मोईन कुरैशी
दिल्ली का विवादास्पद मीट कारोबारी मोईन कुरैशी आव्रजन अधिकारियों को चकमा देकर दुबई भाग गया। मनी लांड्रिंग मामले में हालांकि अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डे पर रोक कर थोड़ी पूछताछ की, लेकिन आयकर मामले में कोर्ट का आदेश दिखाकर वह उन्हें चकमा देने में सफल रहा और फ्लाइट पकड़ कर दुबई चला गया। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हवाला और कर चोरी के आरोप में कुरैशी जांच एजेंसियों के घेरे में है।
विज्ञापन


कुरैशी को मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया था। आव्रजन विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय को कुरैशी के बारे में जानकारी दी, लेकिन कुरैशी ने उन्हें अदालती आदेश दिखाया, जिसमें उसे विदेश जाने की छूट थी। आव्रजन अधिकारियों ने कोर्ट ऑर्डर की सत्यता की जांच के बाद उसे दुबई जाने की इजाजत दे दी। ईडी की टीम जैसे ही मीट कारोबारी को गिरफ्तार करने एयरपोर्ट पहुंची, उन्हें बताया गया कि कोर्ट ऑर्डर के आधार पर उसे जाने की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन


बाद में आव्रजन अधिकारियों को महसूस हुआ कि अदालत का आदेश आयकर मामले से संबंधित था, ईडी से नहीं। बाद में इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक कुरैशी ने अधिकारियों को बताया कि बॉन्ड भरकर अदालत से विदेश जाने की अनुमति ले ली थी। यहां तक कि कुरैशी की लीगल टीम ने एयरपोर्ट को इस संबंध में एक फैक्स भी भेजा था। प्रवर्तन निदेशालय सूत्रों ने बताया कि ‘हमने आव्रजन अधिकारियों से वह दस्तावेज मांगे जिस आधार पर कुरैशी को यात्रा की अनुमति दी गई थी। कुरैशी को गिरफ्तार करने के लिए हमारे अधिकारी उस जगह पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी गई।’ ईडी ने पिछले साल कुरैशी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग कानून के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed