फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल के अंदर इस तरह बदली डेरामुखी की जिंदगी, चारदीवारी से एक दिन भी नहीं आया बाहर

Sun, 26 Aug 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Aug 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
dera mukhi life changed inside the jail, did not come out of the wall once a day

एक साल पहले जब साध्वी बहनों से रेप के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सुनारिया जेल में कदम रखा, तब उसका वजन 105 किलो था। इन 12 महीनों में वजन करीब 92 किलो ही रह गया है। चेहरे की चमक फीकी पड़ी है तो दाढ़ी सफेद हो चुकी है। 

dera mukhi life changed inside the jail, did not come out of the wall once a day

आगे के हिस्से पर काली है। सिर के बाल पहले की तरह लंबे हैं। वजन घटने की वजह चिंता है या व्यायाम, यह खुद बाबा को पता है। मगर वह सेहत के प्रति अलर्ट है। 12 माह में राम रहीम का 13 किलो वजन घटा, आधी दाढ़ी सफेद हो गई है। 

dera mukhi life changed inside the jail, did not come out of the wall once a day

सुबह पांच बजे से रात 10 बजे सोने तक बाबा की जिंदगी एक सामान्य कैदी की तरह है। सब्जियां शिद्दत से उगाता है। मनोरंजन के लिए बैडमिंटन खेलता है। मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक के अलावा योग करता है। कभी-कभी कोठरी में अंगीठी पर सब्जी की छौंक भी लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉकिंग और योग से दिन की शुरुआत 

dera mukhi life changed inside the jail, did not come out of the wall once a day

बाबा की बैरक करीब आधा एकड़ में है। चारों तरफ आठ फीट ऊंची दीवार है। कोठरी करीब 15 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी है। वह सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच कोठरी से निकल कर एक घंटे तक कॉरिडोर में घूमता है। योग करता है। 

विज्ञापन
dera mukhi life changed inside the jail, did not come out of the wall once a day

साढ़े छह बजे दूसरे कैदियों की तरह बाबा को अपनी बैरक के लॉन में भेज दिया जाता है, जहां उसने सब्जियां उगाई हुई है। वह करीब दो घंटे सब्जियों का रखरखाव करता है। साढ़े 8 बजे ब्रेकफास्ट के बाद किसी केस में सुनवाई है तो वीडियो कांफ्रेंसिंग में उसका आधा दिन गुजर जाता है। किताबें पढ़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed