फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dentity of 21 thousand malnourished children in three states of the country said Maneka Gandhi

देश के तीन राज्यों में हुई 21 हजार कुपोषित बच्चों की पहचान : मेनका गांधी

Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
dentity of 21 thousand malnourished children in three states of the country said Maneka Gandhi

महिला एवं बाल विकास मंत्री का मेनका गांधी ने कहा है कि उन्हें पिछले चार सालों से ज्यादा समय से राज्यसभा की कार्यवाही न चलने का मलाल है। उन्होंने कहा हाउस न चलने की वजह से कई अहम मसलों पर चर्चा नहीं हो सकी। कई बिल भी इस वजह से अटके। मेनका गांधी शुक्रवार को दिल्ली के शास्त्री भवन में मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पोषण को लेकर मंत्रालय ने तीन राज्यों में विशेष अभियान चलाया था। 

विज्ञापन


इसमें आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 21,000 कुपोषित शिशुओं की पहचान हुई है। इसमें से 15,000 शिशुओं का वजन अथक प्रयास के बाद सामान्य स्तर पर आ गया है। यह सभी 2017 अक्टूबर से 2018 अक्टूबर तक पैदा हुए थे। बाल विकास मंत्री ने कहा मंत्रालय लगातार इन बच्चों की निगरानी कर रहा है। ताकि उनके पोषण को लेकर किसी तरह की दुश्वारियां न आएं। 
विज्ञापन


इसके अलावा मेनका ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय यह प्रयास कर रहा है कि राज्यों और मंत्रालय के काम में एक रूपता लाए। इसके लिए मंत्रालय गाइड लाइन तैयार करने की दिशा में भी काम कर रहा है। दो किलो पांच सौ ग्राम से कम वजन के नवजात शिशुओं को इस श्रेणी में रखा जाता है।  उन्होंने कहा अप्रैल तक देश भर में सभी बच्चों की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके लिए स्वतंत्र एजेंसी की सहायता ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा राष्ट्रीय पोषण मिशन की पहली वर्षगांठ पर 8 से 22 मार्च तक देश भर में पोषण पखवाड़ा मनाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले आयोजन में  डब्ल्यूसीडी मंत्रालय नोडल एजेंसी के तौर पर काम करेगा। इस पखवाड़े में एक करोड़ एनीमिया से ग्रस्त महिलाएं और 25 करोड़ लोगों तक अभियान की अलख को लेकर जाना है।  

      
डब्ल्यूसीडी सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा है कि 15 मंत्रालय इसमें सहयोग करेंगे। इसके अलावा ग्राम सभाएं, स्वयं सहायता समूह और क्षेत्रीय अधिकारियों के माध्यम से इसे अंजाम दिया जाएगा। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान में सुस्ती केवल उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में है। इसके अलावा पूरा देश इस अभियान को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed