फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation was a wrong decision taken by Modi govt revealed RBI report says P.Chidambaram

नोटबंदी के लिए मुझ पर दबाव बनाया जाता तो इस्तीफा दे देता: चिदंबरम

Sat, 28 Oct 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation was a wrong decision taken by Modi govt revealed RBI report says P.Chidambaram
कांग्रेस ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि अब सरकार को अपनी गलती मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में चिंदबरम ने कहा कि 'नोटबंदी एक गलत फैसला था जिसे सरकार को अब स्वीकार कर लेना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की रिपोर्ट में वह सच सामने आया जिसका जिक्र मैंने 6 महीने पहले किया था।' चिदंबरम ने यहां पत्रकारों से कहा, 'अगर मेरे प्रधानमंत्री मुझसे कहते कि नोटबंदी करो तो मैं उनको सलाह देता कि कृपया ऐसा मत करिए। अगर वह इस पर जोर देते तो मैं इस्तीफा दे देता।'
विज्ञापन

   
गौरतलब है कि आरबीआई ने कुछ दिन पहले नोटबंदी के आंकड़ों की रिपोर्ट देश के सामने रखी थी। जिसमें बताया गया था कि इस फैसले से 99 फीसदी पुराने नोट वापस आए जिनकी वैल्यू 15.44 लाख करोड़ है। 

पढ़ें- नोटबंदी: IT को शक, जाने-माने नेता ने जमा किए 264 करोड़ रुपए, जांच जारी     

नोटबंदी के बाद सिस्टम का लगभग सारा पैसा बैंकों में वापस आ गया। वहीं नोटबंदी के बाद नए नोटों की छपाई पर हुए खर्च के बारे में बताया कि इन्हें छापने में अब तक सरकार के 7,965 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed