फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation: Banks cut interest rate on term deposits

नोटबंदी के बीच बैंकों ने FD की ब्याज दरों पर चलाई कैंची

Thu, 17 Nov 2016 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation: Banks cut interest rate on term deposits
एसबीआई - फोटो : file photo

 सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटों की बंदी के बाद बैंकों में आए कैश का असर दिखने लगा है। कैश आने के बाद बैंकों ने ब्याज दर घटाना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने सावधि जमा योजनाओं पर ब्याज की दर में कटौती की है।

विज्ञापन


विभिन्न अवधि की जमा योजनाओं पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी तक की कटौती की गई है। एक साल से 455 दिन की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 7.05 फीसदी से घटाकर 6.90 फीसदी कर दिया गया है। नई दर बृहस्पतिवार से लागू हो गयी हैं।
विज्ञापन


अब 456 दिन से लेकर दो साल से कम समय तक की सावधि जमा पर ब्याज दर 7.10 फीसदी से घटाकर 6.95 फीसदी कर दी गई है। दो से तीन साल की अवधि के लिए जमा पर ब्याज दर अब सात फीसदी की जगह 6.85 फीसदी कर दी गई है। गौरतलब है कि एसबीआई प्रमुख ने कल ही बताया था कि कैशफ्लो अधिक होने के कारण ब्याज दरों में एसबीआई ग्रुप के सभी बैंकों में कटौती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सिस बैंक 0.15-0.20 फीसदी घटाई ब्याज दर

Demonetisation: Banks cut interest rate on term deposits
एक्सिस बैंक

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने एमसीएलआर यानी, कोष जुटाने की औसत लागत के आधार पर तय की जाने वाली ब्याज दर 0.15-0.20 फीसदी घटाने की घोषणा की है।

नई दरें शुक्रवार 18 नवंबर से प्रभावी होगी। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल तक की अवधि वाले सभी ऋणों पर दरें 15 आधार अंक और दो साल तथा तीन साल वाले ऋणों पर दरें 20 आधार अंक घटाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed