{"_id":"57ffd1e14f1c1b6e52291221","slug":"demand-of-removal-of-uttrakhand-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से उत्तराखंड के राज्यपाल को हटाने की मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम से उत्तराखंड के राज्यपाल को हटाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल केके.पॉल को हटाने की मांग की है। परिषद को नाराजगी है कि राज्यपाल ने राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसदी आरक्षण देने संबंधी विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्यपाल को हटाने की मांग की है।
धीरेंद्र प्रताप ने दिल्ली में मीडिया से कहा कि राज्यपाल को राज्य के सरोकार और इतिहास की जानकारी नहीं है। लिहाजा राज्य आंदोलनकारियों से जुड़े आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण फैसले पर एक साल से अधिक गुजर जाने के बाद भी हस्ताक्षर नहीं किए हैं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि यदि राज्पाल विधेयक में कोई कमी पा रहे हैं तो उन्हें उसे सरकार को लौटाना चाहिए। राज्यपाल न ही सहमति जता रहे हैं जो राज्य के आंदोलनकारियों और जनप्रतिनिधियों का अपमान है। आरक्षण लागू न होने से राज्य के हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में है।
अनूप