Delimitation: स्टालिन के तुरंत बच्चे पैदा करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री पुरी का पलटवार, कहा- ऐसा नहीं होता
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के तुरंत बच्चे पैदा करने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है। पुरी ने कहा कि ऐसा नहीं होता है कि जो राज्य अधिक बच्चे पैदा करेंगे, उन्हें परिसीमन के दौरान अधिक लाभ होगा। किसी का फायदा और नुकसान ऐसे नहीं होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | On Tamil Nadu CM MK Stalin's statement regarding delimitation, Union Minister Hardeep singh Puri says, "It doesn't work like that those states who produce more kids will benefit more during delimitation. We are not only the world's largest democracy but also the world's… pic.twitter.com/myg2jX6YqT
— ANI (@ANI) March 7, 2025विज्ञापन
तमिलनाडु सीएम ने की थी ये अपील
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बयान में कहा था कि 'पहले हम कहते थे कि आप आराम से बच्चे पैदा करें, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और अब हमें कहना चाहिए कि तुरंत बच्चे पैदा करें।' मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है तो इससे तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या कम हो सकती है और संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व घट सकता है। स्टालिन ने परिसीमन के मुद्दे पर पांच मार्च को सभी पार्टियों की बैठक बुलाई थी। सीएम ने सभी राजनीतिक दलों से आपसी मतभेद भुलाकर बैठक में शामिल होने की अपील की थी और कहा था कि परिसीमन का मुद्दा तमिलनाडु के लिए बेहद अहम है।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुनिश्चित किया था कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को नुकसान नहीं होगा। हालांकि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गृह मंत्री के बयान पर असंतोष जाहिर किया और कहा कि उनकी बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता। बता दें कि साल 2026 से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होगी। अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ तो इससे दक्षिण के राज्यों में लोकसभा सीटें घट सकती हैं और उत्तरी राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं। इसका दक्षिण के राज्य विरोध कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.