फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Slum: Conflict between BJP and AAP over slums, government claims to rehabilitate everyone

Delhi Slum: झुग्गियों पर भाजपा-आप में टकराव, रेखा सरकार का दावा- सभी का पुनर्वास कराया गया

Wed, 04 Jun 2025 08:44 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 08:44 PM IST
सार

दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने का मामला गरमा गया है। इस मामले पर आप और भाजपा आमने-सामने आ गई है। आप ने जहां भाजपा सरकार पर गरीबों के आवास को उजाड़ने आरोप लगाया है। वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि उसने सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है। 

विज्ञापन
Delhi Slum: Conflict between BJP and AAP over slums, government claims to rehabilitate everyone
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी बस्तियों को तोड़ने के मामले में आम आदमी पार्टी और सरकार के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार गरीबों के आवास को उजाड़ रही है, लेकिन दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि उसने सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि सरकार किसी भी गरीब का आवास नहीं उजाड़ेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे गरीब व्यक्ति का कल्याण करना भाजपा का लक्ष्य है। यह केवल नारा नहीं, बल्कि भाजपा का देश-समाज के परिवर्तन का मार्ग है। सूद ने बताया कि बीजेपी सरकार बनते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 2500 मकानों को रहने लायक बनाने की दिशा में काम किया गया। पूर्ववर्ती सरकार ने इन मकानों पर ‘मुख्यमंत्री’ नहीं लिखा होने के कारण इन्हें गरीबों को नहीं सौंपा था। इस कारण वर्षों से यह मकान खाली पड़े थे और गरीबों को घर का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब 43 करोड़ रुपये की लागत से इन मकानों को फिर से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये आवास उन्हीं गरीबों को दिए जाएंगे जिनके पास अपने छत की सुविधा उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  दिल्ली सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी गरीब परिवार बेघर न रहे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा। DUSIB में झुग्गीवासियों के उत्थान के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है। इससे गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने स्वयं कहा है कि यमुना नदी के किनारे वाले फ्लड क्षेत्र को अर्बन फ्लडिंग से बचाने के इसे खाली कराना आवश्यक है। सरकार यही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए यह करना आवश्यक था जिसके बारे में विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच यह है कि मदरासी कैंप को अर्बन फ्लडिंग परियोजना के तहत खाली कराया गया, और सरकार ने वहां के निवासियों को पुनर्वास प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि उनके आवासों को तोड़ा नहीं गया है। कुल 370 में से 215 परिवार पात्र पाए गए, और उन्हें सम्मानपूर्वक पुनर्वासित किया गया है। 


ये भी पढ़ें: RBI: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू; ब्याज दरों में कटौती की संभावना, 6 जून को आएगा फैसला

आप का आरोप
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह किसी भी झुग्गी-झोपड़ी को नहीं तोड़ेगी। मुख्यमंत्री और मंत्री से लेकर भाजपा के तमाम पदाधिकारी भी यही बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि, लेकिन इसके बाद भी पूरी दिल्ली में गरीबों की बस्तियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी में इसे दिल्ली सरकार की विफलता बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed