{"_id":"58f82a044f1c1b0b524724ad","slug":"delhi-police-serve-summons-to-ttv-dinakaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनाकरन के घर आधी रात को पहुंची पुलिस, सौंपा समन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिनाकरन के घर आधी रात को पहुंची पुलिस, सौंपा समन
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईडीएमके के नेता टीटीवी दिनाकरन को बुधवार रात दिल्ली पुलिस की एक टीम ने चेन्नई स्थित उनके आवास पर समन सौंपा। दिनाकरन को चुनाव आयोग के अधिकारी को दो-पत्तियों' का चुनाव चिन्ह पार्टी के अपने धड़े के लिए हासिल करने के रिश्वत के मामले में समन सौंपा गया है। साथ ही उनसे रिश्वत के इस मामले की जांच में शामिल होने के लिए भी कहा गया है। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चेन्नई में देर रात टीटीवी दिानकरन के समर्थक ने अपने घर के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: AIADMK में सियासी उठापटक जारी, पार्टी से निकाले गए शशिकला-दिनाकरन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिनाकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। पुलिस को इंटपुट मिला था कि दिनाकरन देश छोड़कर भाग सकते हैं। हालांकि, दीनाकरन ने लुकआउट नोटिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका पासपोर्ट 20 साल से अदालत के पास है। वह कैसे देश से छोड़कर भाग सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने 1.30 करोड़ के साथ हयात होटल से सुकेश चंद्रशेखर को दबोचा
गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर नाम के बिचौलिये को गिरफ्तार किया था, जो चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ दिनाकरन धड़े के लिए 'दो पत्तियों' का पार्टी का चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए डील करने की कथित तौर पर कोशिश कर रहा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी रिश्वत देने के लिए चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने 27 वर्षीय चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, एआईएडीएमके के धड़े के पास पार्टी का चुनाव चिन्ह रखने के लिए मदद करने में चंद्रशेखर ने 50 करोड़ रुपये की डील की थी।