फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Petition against Police Commissioner Rakesh Asthana CPIL reaches Supreme Court

दिल्ली: पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के खिलाफ याचिका, सीपीआईएल पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 06 Aug 2021 03:24 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 03:24 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के खिलाफ सीपीआईएल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 

विज्ञापन
Delhi Petition against Police Commissioner Rakesh Asthana CPIL reaches Supreme Court
राकेश अस्थाना, दिल्ली पुलिस आयुक्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीबीआई के विशेष निदेशक रह चुके गुजरात कॉडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की बतौर दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्ति विवादों में है। यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है और राकेश अस्थाना की मुसीबतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शुक्रवार को सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन ने राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट में उनकी नियुक्ति के खिलाफ याचिका दायर की जा रही है। इसमें याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर राकेश अस्थाना की नियुक्ति करने पर गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुर्माना लगाने की भी अपील की थी। इतना ही नहीं दिल्ली विधानसभा में भी राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था। 
विज्ञापन


विवादों में है नियुक्ति 
राकेश अस्थाना 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे थे। लेकिन, इससे कुछ दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। अब राकेश अस्थाना अगले एक साल तक इस पद पर बने रहेंगे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2018 वर्ष प्रकाश सिंह मामले में एक फैसला सुनाया गया था। इसके तहत सेवानिवृत्ति में कम से कम तीन माह बचे होने पर ही किसी को पुलिस प्रमुख के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन, राकेश अस्थाना के मामले में इस फैसले की अनदेखी की गई। इसी फैसले का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ पहले भी याचिका दायर की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के साथ भी रहा है विवाद 
राकेश अस्थाना का लंबा विवाद पूर्व सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के साथ भी रहा है। सीबीआई के विशेष निदेशक रहते हुए राकेश अस्थाना ने निदेशक आलोक वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आलोक वर्मा की ओर से भी राकेश अस्थाना पर घूसखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। दिल्ली विधानसभा में भी प्रस्ताव पास कर दिल्ली कमिश्नर पद से राकेश अस्थाना को हटाने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed