{"_id":"5c5d4931bdec2211813738e2","slug":"delhi-high-court-dismissed-plea-seeking-ban-on-online-platforms","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटफ्लिक्स, अमेजन पर नहीं लगेगा बैन, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेटफ्लिक्स, अमेजन पर नहीं लगेगा बैन, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
Fri, 08 Feb 2019 02:47 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तब तक प्रतिबंध लगाने को कहा गया था जब तक कि उसके लिए नियम नहीं बनाए जाते। जिसमें नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम भी शामिल है।
विज्ञापन
यह आदेश गैर सरकारी संगठन की याचिका पर आया है। जिसका दावा है कि नियमन की कमी के कारण वेब एक्सक्लूसिव कंटेंट पूरी तरह से अश्लीलता, धार्मिक रूप से निषिद्ध और नैतिक रूप से अनैतिकता भरे शो प्रसारित कर रहे हैं।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के वकील ने पहले दावा किया था कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन के जवाब में, सरकार ने इस बात को स्वीकार किया था कि ऑनलाइन सामग्री को विनियमित करने के लिए कोई नीति नहीं है। याचिका में सेक्रेड गेम्स, गेम ऑफ थ्रोन्स, विकिंग्स और स्पार्टाकस को उदाहरण के तौर पर बताया गया था जिन्हें कि विनियमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन