{"_id":"57da76834f1c1bd136d4755c","slug":"delhi-health-minister-seems-to-rely-on-google-for-medical-information","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया पर दिल्ली के मंत्री ने कहा, Google कहता है इससे नहीं हो सकती मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिकनगुनिया पर दिल्ली के मंत्री ने कहा, Google कहता है इससे नहीं हो सकती मौत
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Sep 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
सतेन्द्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 'डिजिटल इंडिया' में एक कदम आगे बढ़ गए हैं। वह लोगों के स्वास्थ्य की चिंता तो कर रहे हैं, लेकिन भरोसा 'गूगल' पर कर रहे हैं। चिकनगुनिया को लेकर गुरुवार को उनका दिया एक बयान सोशल साइट्स पर गॉसिब का प्वाइंट बन गया।
दरअससल, सत्येंद्र जैन ने कहा कि चिकनगुनिया से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा उन्हें गूगल ने कहा है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली वालों को चिकनगुनिया से परेशान नहीं होने की सलाह तक दे डाली।
सत्येंद्र जैन ने बड़े ही विश्वास के साथ कहा कि लोगों को सतर्क रहने और ऐहतियात बरतने की जरूरत है। जब लोगों को संक्रमण जनित बीमारी के लक्षण महसूस हों तभी वे अस्पताल जाएं। लोग अस्पताल में तभी भर्ती हों, जब उन्हें डॉक्टर सलाह दें। अपनी मर्जी से भर्ती होने से बचें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी कीमत पर मदद के लिए तैयार है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

Trending Videos
पांच में से चार की मौत पर संदेह
सत्येंद्र जैन
बीते कुछ दिनों में चिकनगुनिया से दिल्ली में हुई पांच मौतों में चार पर सत्येंद्र जैन ने संदेह जताया। उन्होंने प्रश्न किया कि ये सभी मामले एक ही अस्पताल के हुए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकनगुनिया से दुनिया में कहीं कोई नहीं मरता। ऐसी स्थिति में दिल्ली के किसी एक हॉस्पिटल में ऐसे मामले क्यों आए? उन्होंने सवाल किया कि मरने वालों में ज्यादातर बुजूर्ग थे, जिनमें कुछ शारीरिक रूप से कमजोर थे तो कुछ बीमारियों से ग्रस्त थे।
चिकनगुनिया के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि डॉक्टरों, दवाइयों और जांच की सुविधा की कमी की कोई शिकायत नहीं होगी। सरकार ने हर चीजों की पर्याप्त व्यवस्था की है। केंद्र की सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की किसी भी समस्या से निबटने के लिए तैयार है।