{"_id":"5d8c5f698ebc3e93a04e88b2","slug":"delhi-hc-to-hear-detailed-arguments-in-ed-plea-challenging-robert-vadra-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने हाईकोर्ट से कहा: हिरासत में लेकर रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने हाईकोर्ट से कहा: हिरासत में लेकर रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करने की जरूरत
Thu, 26 Sep 2019 01:04 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि पैसे के लेन-देन की कड़ियों से कथित रूप से उनका सीधा संबंध है। ईडी ने न्यायमूर्ति चंद्र शेखर के सामने कहा कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा अपने खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
वाड्रा के वकील ने ईडी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी जब कभी उनके मुवक्किल को बुलाती है, वह उसके सामने पेश होते हैं और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। वकील ने यह भी कहा कि ईडी ने जो प्रश्न किए, उनके मुवक्किल ने उनका उत्तर दिया और उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार नहीं करने का यह अर्थ नहीं है कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले पर अंतिम बहस के लिए पांच नवंबर की तिथि तय की। निचली अदालत ने वाड्रा को अग्रिम जमानत दे दी थी जिसे ईडी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
विज्ञापन
वाड्रा पर लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित 17 करोड़ रुपये की संपत्ति की खरीदारी में मनी लांड्रिंग का आरोप है।