फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi hc seeks response of ec of India on plea by plural party over election symbol chess board

दिल्ली हाईकोर्ट ने द प्लूरल्स पार्टी की याचिका पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Tue, 20 Oct 2020 03:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 20 Oct 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
delhi hc seeks response of ec of India on plea by plural party over election symbol chess board
पुष्पम प्रिया चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को द प्लूरल्स पार्टी की याचिका पर भारत के चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। याचिका में बिहार विधानसभा चुनाव में शतरंज बोर्ड को आम चुनाव चिन्ह के तौर पर इस्तेमाल करने की मांग की गई है। बता दें कि द प्लूरल्स ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अचानक से बिहार की राजनीति में एंट्री की थी। लंदन से पढ़ाई करके भारत वापस लौटने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को बिहार का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया है। अपने घोषणापत्र में उन्होंने जनता से बहुत सारे वादे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Bihar Election 2020: तेजस्वी के वादे पर नीतीश ने पूछा- 10 लाख नौकरी के लिए पैसा जेल से आएगा


पुष्पम प्रिया ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने का वादा किया है। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा कि एजुकेशनल रिफॉर्म के अंतर्गत कॉमन स्कूल सिस्टम होगा जहां सभी नेताओं और अफसर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। उनके घोषणापत्र का नाम- '8 दिशा आठों पहर' है। 

घोषणापत्र में कहा गया है कि बिहार का विकास आठ जोन में बनाकर किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों को इसमें सम्मिलित किया जाएगा। पार्टी ने 80 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है। इसके अलावा कृषि को बिहार में उद्योग का दर्जा दिए जाने की भी बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed