फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi government order closeing down of traffic movement on old Yamuna bridge

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, सरकार ने बंद करवाया पुराना यमुना पुल

Mon, 30 Jul 2018 06:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi government order closeing down of traffic movement on old Yamuna bridge

दिल्ली के पुराना यमुना पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। यमुना के बढ़ते जल स्तर और नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण सरकार ने पुल को बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि यमुना के खतरे के निशान से ऊपर बहने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही दिल्ली में यमुना से सटे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को दूर जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली में बाढ़ का खतरा

बता दें कि बाढ़ और बारिश के चलते कई राज्यों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी में बाढ़ का खतरा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.50 मीटर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से 0.67 मीटर ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह 6 बजे 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी फिर हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है ये पानी दो दिन बाद दिल्ली पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed