फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Flood threat in Delhi-Haryana, havoc on mountains

Delhi: दिल्ली-हरियाणा में बाढ़ का खतरा, पहाड़ों पर कहर, कुल्लू में फंसे हजारों सैलानी, चारधाम यात्रा फिर बाधित

Wed, 12 Jul 2023 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 04:56 AM IST
सार

रेगिस्तानी राज्य राजस्थान से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गंगा, यमुना व ब्यास समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। शहरों, कस्बों, गांवों और खेतों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
Delhi: Flood threat in Delhi-Haryana, havoc on mountains
हिमाचल प्रदेश में बारिश से बहा हाईवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारी बारिश के बाद दिल्ली, यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में गंगा, यमुना व ब्यास समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

विज्ञापन


शहरों, कस्बों, गांवों और खेतों में पानी घुस गया है। हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। पहाड़ों पर बारिश का कहर बना हुआ है। हिमाचल के कुल्लू के पर्यटन स्थलों-मनाली, मणिकर्ण व बंजार में 17 हजार सैलानी फंसे हैं। चारधाम यात्रा भी बाधित हुई है।
विज्ञापन


इस बीच, 24 घंटे में 16 और लोगों की मौत हुई है। इनमें 8 मौतें उत्तराखंड आैर चार यूपी में हुई। हिमाचल में तीन दिन में 31 मौतें हो चुुकी हैं। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मनाली-लेह, मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समेत 1,500 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ेगा। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। हिसार से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चीन सीमा पर बह गया पुल

  • हिमाचल में 1,318 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में 273 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सात जगह भूस्खलन हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल उत्तराखंड में भारी बारिश व बाढ़ का अलर्ट जारी किया है
  • चीन सीमा के करीब जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में बना पुल बह गया है। सेना व ग्रामीणों की आवाजाही रुकी
  • पंजाब व हरियाणा में अंबाला-लुधियाना समेत प्रमुख हाईवे बंद हैं। अंबाला में गुरुकुल के हॉस्टल में तीन फुट पानी भर गया। 730 लड़कियों को निकाला गया
  • असम के लखीमपुर में 67 गांव जलमग्न, फसलें नष्ट

दिल्ली : यमुना 10 साल के उच्च स्तर पर

  • राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार रात 8 बजे यमुना का पानी 206.76 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का उच्च स्तर है। इससे पहले 2013 में जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था
  • निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लाल किला के पास पुराने लोहे के पुल से रेल व वाहन संचालन रोक दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed