फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Excise policy Case k kavitha says This is not a money laundering case but a political laundering case

Delhi Excise Policy Case: 'यह मनी नहीं, राजनीतिक लॉन्ड्रिंग', बीआरएस नेता के. कविता का भाजपा पर गंभीर आरोप

Tue, 26 Mar 2024 06:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

Delhi Excise policy Case: के. कविता को मंगलवार की सुबह 11:30 बजे अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। अदालत के परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक मौजूद थे। अदालत की कार्यवाही करीबन आधे घंटे तक चली। 

विज्ञापन
Delhi Excise policy Case k kavitha says This is not a money laundering case but a political laundering case
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

बीआरएस नेता के. कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत के. कविता को 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी को कविता ने राजनीतिक षड़यंत्र बताया है। दिल्ली अदालत में पेश होने से पहले के. कविता ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि एक आरोपी भाजपा में शामिल हो गया है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कविता ने कहा, यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है। यह राजनीतिक लॉन्ड्रिंग मामला है। एक आरोपी भाजपा में शामिल हो गया है। दूसरे आरोपी को भाजपा की तरफ से चुनाव टिकट दिया जा रहा है और तीसरे आरोपी ने चुनावी बॉन्ड में 50 करोड़ रुपये दिए। यह एक झूठा मामला है। हम यहां से बेदाग निकलेंगे।। जय तेलंगाना।
विज्ञापन


के. कविता को मंगलवार की सुबह 11:30 बजे अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। अदालत के परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक मौजूद थे। अदालत की कार्यवाही करीबन आधे घंटे तक चली, जिसके बाद अदालत ने बीआरएस नेता को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद अदालत के भीतर ही उन्हें अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी गई।


क्या हैं के. कविता पर आरोप
 के. कविता पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रचने का आरोप है, जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए आप नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। के. कविता को कथित दक्षिण लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इस मामले में अबतक मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच बीआरएस एमएलसी के. कविता का परिवार उनसे मिलने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा। 16 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस एमएलसी के कविता की 23 मार्च तक ईडी को कस्टडी रिमांड दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed