{"_id":"5e4507038ebc3ee5ab6ad506","slug":"delhi-election-results-2020-bjp-vote-share-increased-in-62-seats-aap-gains-in-32-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हार के बाद भी भाजपा के लिए खुशखबरी, 62 सीटों पर वोट शेयर बढ़ा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में हार के बाद भी भाजपा के लिए खुशखबरी, 62 सीटों पर वोट शेयर बढ़ा
Thu, 13 Feb 2020 01:54 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
aap and bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी ने दोबारा बड़ी जीत दर्ज कर ली है। 62 सीटों के साथ आप ने तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए भाजपा का इंतजार लंबा कर दिया है। लेकिन भाजपा के लिए इस हार में भी खुशखबरी छिपी हुई है। महज 8 सीटें हासिल करने के बावजूद उसके वोट शेयर में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बेशक इस चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हार मिली हो, लेकिन कुल 63 सीटों पर उसका वोट शेयर बढ़ा है। भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों में से 8 पर जीत दर्ज की है। इनमें से 20 सीटों पर भाजपा ने 2015 चुनाव की तुलना में 10 फीसदी वोट से ज्यादा का वोट शेयर बढ़ाया है। सबसे ज्यादा वोट शेयर नजफगढ़ सीट पर बढ़ा है। इस सीट पर उसका वोट शेयर 21.5 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
आप ने 62 सीटों पर कब्जा जरूर जमाया है लेकिन 38 सीटों पर उसका वोट शेयर घटा है। करावल नगर सीट पर आप के वोट शेयर सबसे ज्यादा घटे। पिछले चुनाव के मुकाबले आप को यहां 13.5 फीसदी कम वोट मिले। लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में पांच सीटों पर आप ने 10 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर बढ़ाया है। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर आप का सबसे ज्यादा 23 फीसदी वोट शेयर बढ़ा है। आप का वोट शेयर 32 सीटों पर बढ़ा भी है।
विज्ञापन
मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर भी आप को जबरदस्त बढ़त मिली और उसका वोट शेयर बढ़ा। मुस्तफाबाद, मटिया महल, चांदनी चौक, बल्लीमारान और सीलमपुर जैसे सीटों पर आप उम्मीदवारों पर वोटों की बारिश हुई। इस चुनाव में 27 विधानसभा सीटों पर आप और भाजपा दोनों का वोट शेयर बढ़ा है।
कांग्रेस की हालत बुरी
इस चुनाव में कांग्रेस के लिए सबसे बुरी खबर आई। वह लगातार दूसरी बार दिल्ली में अपना खाता खोल पाने में नाकाम रही। 63 उम्मीदवार अपनी जमानत ही गंवा बैठे। अशोक वालिया, परवेज हाशमी, अरविंदर लवली जैसे बड़े-बड़े दिग्गज धराशाही हो गए। कांग्रेस ने इन 63 सीटों पर अपना वोट शेयर गंवाया। सिर्फ कस्तूरबा नगर में ही कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा जहां उसे 2015 के मुकाबले 10 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले। वहीं, उसने मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा वोट शेयर गंवाया। उसका पूरा वोट आप को ट्रांसफर हो गया। 2015 चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को यहां 28.8 फीसदी कम वोट मिले।
कुल कितने वोट मिले
दिल्ली की जनता ने इस बार फिर आप को सिर आंखों पर बिठाया है। कई सीटों पर उसके उम्मीदवारों ने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से हराया। उसे कुल 49,74,522 लोगों ने वोट दिया। जबकि भाजपा को 35,75,430 और कांग्रेस को 3,95,924 लोगों ने वोट दिया। यानि आप को कुल
दलों को मिले वोट
आप 53.38 फीसदी
भाजपा 38.87 फीसदी
कांग्रेस 4.28 फीसदी