फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election 2025: Sanjay Raut said- Uddhav Thackeray will not campaign for Congress or AAP

Delhi Election 2025: 'कांग्रेस या आप के लिए प्रचार नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे', जानें क्यों पीछे हटी शिवसेना UBT

Tue, 28 Jan 2025 11:11 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 11:11 PM IST
सार

दिल्ली में चुनावी मुकाबले के लिए बिसात बिछ गई है, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को अपना समर्थन दिया है। वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025: Sanjay Raut said- Uddhav Thackeray will not campaign for Congress or AAP
दिल्ली चुनाव को लेकर शिवसेना यूबीटी का बड़ा फैसला - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछले दो चुनावों में आप को भारी जीत मिली थी। इधर शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस या आप के लिए प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि पार्टी ने तटस्थ रुख अपनाया है। यह जानकारी पार्टी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को साझा की है। इस दौरान संजय राउत ने जोर देकर कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों ही इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ब्लॉक (इंडिया ब्लॉक) के सदस्य और शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के मित्र हैं।
विज्ञापन


हम तटस्थ हैं- संजय राउत
जब उनसे पूछा गया कि क्या उद्धव ठाकरे पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों में से किसी के लिए प्रचार करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'हम कहीं (प्रचार के लिए) नहीं जा रहे हैं। हम तटस्थ हैं।' वहीं एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उद्धव की पार्टी की विचारधारा खत्म हो गई है।
विज्ञापन


'इंडिया ब्लॉक' में अब क्या बचा है- शिवसेना
शिवसेना ने आश्चर्य जताया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया ब्लॉक' में अब क्या बचा है। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा, 'मैं इस भ्रम को समझ सकती हूं कि उन्हें नहीं पता कि वे कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं या 'आप' का। असलियत यह है कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे दोनों ही तरह से हार रहे हैं। दिल्ली चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भाजपा की जीत तय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, दिल्ली में चुनावी के मुकाबले के लिए बिसात बिछ गई है, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को अपना समर्थन दिया है। वहीं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed