फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Rekha Gupta said why those who carry the constitution do not have the tricolour in their hands

Delhi: 'संविधान की दुहाई देने वालों के हाथों में तिरंगा क्यों नहीं?' तिरंगा यात्रा में बोलीं CM रेखा गुप्ता

Tue, 12 Aug 2025 06:38 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 06:38 PM IST
सार

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तिरंगा यात्रा के एक कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देशभक्ति का प्रतीक है, लेकिन विपक्ष के हाथों में तिरंगा क्यों नहीं दिखाई दे रहा। उन्होंने पीएम मोदी के अभियान को घर-घर देशभक्ति फैलाने वाला बताया।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta said why those who carry the constitution do not have the tricolour in their hands
तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर समय संविधान की दुहाई देने वालों के हाथों में इस समय तिरंगा क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि तिरंगा इस देश की राष्ट्रीयता और राष्ट्र प्रेम का अखंड प्रतीक है। इस समय हर भारतवासी के हाथों में तिरंगा सुशोभित हो रहा है। लेकिन जो लोग हर समय संविधान की बात करते हैं, उनके हाथों में कोई तिरंगा दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में बोलीं सीएम
मंगलवार को तिरंगा यात्रा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संसद सदस्यों के साथ भारत मंडपम से आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ सांसद बाइक रैली में सबने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को प्रेरित करना है जिससे वे अपने घरों में तिरंगा लगाएं और उसे गर्व के साथ फहराएं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- DGCA: विमानन महानिदेशालय ने इंडिगो को जारी किया नोटिस, 1700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में चूक का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को हर घर का पर्व बना दिया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने हर नागरिक और बच्चे के हृदय में गहरी देशभक्ति की भावना पैदा की है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में हजारों कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें तिरंगा यात्राएं और सैनिकों की भागीदारी शामिल है, जो नागरिकों को एक सूत्र में पिरो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- OPS: पुरानी पेंशन पर बड़ा अपडेट, ओपीएस देने वाले 5 राज्यों को नहीं मिलेंगे सवा लाख करोड़, वित्तीय संकट की आहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed