{"_id":"60f0521c8ebc3e9cda786e81","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-demands-to-honor-sundarlal-bahuguna-with-bharat-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मांग, सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपील: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मांग, सुंदरलाल बहुगुणा को मिले भारत रत्न
Thu, 15 Jul 2021 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:53 PM IST
सार
सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में दिल्ली विधानसभा में पौधरोपण, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया चित्र का अनावरण
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की याद में विधानसभा परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने सुंदरलाल बहुगुणा के एक चित्र का अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि केंद्र सरकार इस वर्ष सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करे। सीएम ने सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव बहुगुणा और प्रदीप बहुगुणा को एक लाख रुपए, स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सुंदर लाल बहुगुणा का व्यक्तित्व आज के युवाओं के लिए आदर्श है जिन्होंने अपना पूरा जीवन पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा में लगा दिया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को भारत रत्न देने से प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में उनका (सुंदरलाल बहुगुणा का) चित्र उन सब लोगों के साथ लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने में काम किया है। जिनकी बदौलत हमारे देश में आज लोकतंत्र की व्यवस्था है और जिनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन तमाम लोगों की फोटा इस विधानसभा में लगाई गई है।
विज्ञापन