Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Car explosion, Red Fort metro station explosion, High alert in Maharashtra and UP

Delhi Explosion: कहां से जुड़े हैं दिल्ली धमाके के तार? अहमदाबाद से फरीदाबाद तक मिले हैं विस्फोटक, कई गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 08:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 10 Nov 2025 08:39 PM IST
सार

Delhi Car Explosion: दिल्ली के सबसे हाई प्रोफाइल इलाके, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास, में हुए धमाके के बाद देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। वहीं एक दिन पहले तीन आतंकियों की गिरफ्तारी और आज फरीदाबाद से 2910 किलो विस्फोटक सामग्री बरामदगी हुई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिल्ली में धमाके के तार इन जगहों से जुड़े हैं?

विज्ञापन
Delhi Car explosion, Red Fort metro station explosion, High alert in Maharashtra and UP
यहां से तो नहीं जुड़े दिल्ली कार धमाके के तार? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के राजधानी दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम कार में तेज धमाका हुआ है। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दिल्ली धमाके की आंखों देखी: 'इंसान का हाथ...फेफड़ा जमीन पर पड़ा था'; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक दास्तान
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने गृह मंत्री से लिया धमाके का अपडेट
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति पर अपडेट लिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त और खुफिया ब्यूरो के निदेशक से बात की। गृह मंत्री ने एनआईए, एनएसजी और फोरेंसिक विज्ञान के प्रमुखों को जांच में सहायता और साक्ष्य एकत्र करने के लिए टीमें भेजने का निर्देश दिया।

लाल किले के पास कार में तेज धमाका 
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में एक तेज विस्फोट हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट उस व्यस्त शाम को हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। इस धमाके में घायल हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाम 7.29 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए।'

Trending Videos

दिल्ली में धमाके के बाद महाराष्ट्र में अलर्ट
महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्र ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दोपहर वर्षा में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अब, दिल्ली की घटना के बाद, उन्होंने एक बार फिर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - Delhi Blast: लालकिले के पास धमाके में नौ की मौत, मुंबई-दिल्ली से UP तक अलर्ट; तस्वीरों में देखें मौत का मंजर

गुजरात से तीन आतंकियों की गिरफ्तारी
इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और सूझबूझ से आतंकी साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ था। बीते दिन गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने हथियार सप्लाई करते समय तीनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों की पहचान डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद, मोहम्मद सुहेल पुत्र और आजाद के रूप में हुई थी। पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। 

फरीदाबाद से 2910 किलो विस्फोटक बरामद
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2910 किलो विस्फोटक बरामद किया गया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में इस साजिश का पर्दाफाश किया गया और विस्फोटक के साथ-साछ अन्य हथियार बरामद किए गए। जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवत-उल-हिंद मिलकर देश को दहलाने की साजिश कर रहे थे। फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब ने किराये पर दो जगह कमरा व मकान लेकर ये विस्फोटक छुपाया था। मुसैब को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 अक्तूबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया था। वहीं 9 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी से महज 500 मीटर दूर बने मकान के एक कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट व अन्य विस्फोटक सामान और हथियार जब्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed