{"_id":"64c69c61fac85b31570bd797","slug":"delhi-bound-ai-flight-returns-to-melbourne-due-to-medical-emergency-on-sunday-morning-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: मेलबर्न से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी; मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लिया गया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: मेलबर्न से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी; मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लिया गया फैसला
Sun, 30 Jul 2023 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेलबर्न से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को रविवार सुबह वापस लौटना पड़ा। दरअसल, विमान में चिकित्सकीय आपात स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस वजह से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही फ्लाइट को वापस मेलबर्न लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बोइंग ड्रीमलाइनर से संचालित उड़ान AI309 अस्वस्थ यात्री और उसके परिवार के सदस्यों को विमान से उतारने के बाद फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। विमान शाम लगभग नौ बजकर 30 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुआ।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि विमान में एक यात्री अस्वस्थ महसूस कर रहा था। जहाज पर मौजूद एक डॉक्टर ने सुझाव दिया कि यात्री को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। चूंकि यह एक मेडिकल आपात स्थिति थी, इसलिए जो विमान को टेकऑफ करने एक घंटे बाद ही वापस मेलबर्न लौटना पड़ा।
विज्ञापन