फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi BJP Setback to pontiffs youth and women got a chance in the new team Latest News Update

Delhi BJP: भाजपा के मठाधीशों को झटका, नई टीम में युवाओं-महिलाओं को मिला मौका

Tue, 01 Aug 2023 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार
पार्टी की प्रवक्ता पद से मंत्री बनाकर पदोन्नत की गईं सारिका जैन ने अमर उजाला से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत अच्छी टीम बनाई है। नई टीम में पुराने अनुभवी लोगों का भरपूर उपयोग किया गया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को देखते हुए युवाओं-महिलाओं को नए अवसर दिए गए हैं।
loader
Delhi BJP Setback to pontiffs youth and women got a chance in the new team Latest News Update
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में कई सालों से महत्त्वपूर्ण पदों पर बैठे पार्टी के दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है तो युवाओं-महिलाओं को बढ़ावा दिया गया है। पार्टी में पंजाबी, पूर्वांचली, महिलाओं, पिछड़े और दलित समुदाय के लोगों को पर्याप्त भागीदारी दी गई है।  



दिल्ली भाजपा में मनोज तिवारी के समय से ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव बब्बर, करम सिंह कर्मा को हटा दिया गया है। इसी तरह तीन बार से लगातार महासचिव पद की जिम्मेदारी निभाते आ रहे कुलजीत सिंह चहल की छुट्टी कर दी गई है। नई टीम में हर्ष मल्होत्रा को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है तो योगेंद्र चंदोलिया और पूर्व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की चेयरमैन रहीं कमलजीत सहरावत को भी महामंत्री के रूप में अवसर दिया गया है। प्रदेश में तीन महामंत्री होते हैं। 


कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल लगातार मनोज तिवारी, आदेश गुप्ता और अब तक वीरेंद्र सचदेवा की टीम में कोषाध्यक्ष का महत्त्वपूर्ण पद संभाल रहे थे। पार्टी में उनके बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनाकर पदोन्नति दी गई है तो पुराने कार्यकर्ता सतीश गर्ग को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने कुछ ही दिन पहले पार्टी को ज्वाइन किया था। उस समय उन्हें लीगल सेल में समायोजित किया गया था। लेकिन आज की घोषित नई टीम में उन्हें मंत्री बना दिया गया है। उनके साथ ही हरीश खुराना को भी मंत्री बनाया गया है। पार्टी में प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं सारिका जैन का कद बढ़ाते हुए उन्हें भी मंत्री बना दिया गया है। कुल आठ मंत्रियों में तीन महिलाओं  सारिका जैन, बांसुरी स्वराज और सोना कुमारी को मंत्री बनाया गया है। तीन महामंत्रियों में भी कमलजीत सहरावत को महामंत्री पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।    

पूर्वांचल मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष और पिछली टीम में महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष पद पर लाया गया है। सात उपाध्यक्षों में तीन महिलाओं को इस पद पर अवसर दिया गया है। पांडव नगर की पूर्व पार्षद लता गुप्ता को उपाध्यक्ष बना दिया गया है।  

मोर्चों में इन्हें मिला अवसर
पिछड़े समुदाय से आने वाले शशि यादव को युवा मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी से आई रिचा पांडे मिश्रा को महिला मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया विभाग के प्रमुख के रूप में प्रवीण शंकर कपूर को अवसर दिया गया है। विक्रम मित्तल मीडिया रिलेशन प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। 

बहुत अच्छी टीम, युवाओं-महिलाओं को मिला अवसर- सारिका जैन
पार्टी की प्रवक्ता पद से मंत्री बनाकर पदोन्नत की गईं सारिका जैन ने अमर उजाला से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत अच्छी टीम बनाई है। नई टीम में पुराने अनुभवी लोगों का भरपूर उपयोग किया गया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को देखते हुए युवाओं-महिलाओं को नए अवसर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी और दिल्ली में कमल खिलाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed