फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Election 2025 Exit Polls Fact Check survey agency news and updates

Delhi Exit Poll: क्या एक एग्जिट पोल में BJP और दूसरे में आप को जिताने वाले दो एजेंसियों के मालिक एक? जानें सच

Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दावा चल रहा है कि एक व्यक्ति के मालिकाना हक वाली दो सर्वे एजेंसियों ने अलग-अलग एग्जिट पोल जारी किए हैं। इनमें से एक एग्जिट पोल में जहां भाजपा के दिल्ली में सरकार बनाने का अनुमान लगाया गया है, वहीं दूसरी एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के सत्ता में लौटने की बात कही है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 Exit Polls Fact Check survey agency news and updates
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सर्वे एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी कर दिए हैं। मतदान के बाद जारी अधिकतर एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। जहां कई पुरानी  और चर्चित एजेंसियों- एक्सिस माय इंडिया, टुडेज चाणक्या और मैट्रिज ने भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। दो एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का भी अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन


इस बार सामने आए अलग-अलग एजेंसियों के 14 एग्जिट पोल आए हैं। इन एजेंसियों में से कई ऐसी हैं जिनके नाम भी पहले नहीं सुने गए हैं। यहां तक की सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सर्वे करने वाले दो एजेंसियों के मालिक एक ही हैं। इनमें से एक एजेंसी ने भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई है वहीं, दूसरे सर्वे ने आप की सरकार बनने का अनुमान जताया है। ऐसे में यह जानना अहम है कि इन एजेंसियों का बैकग्राउंड क्या है? इनके बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

 

क्या कहता है अमर उजाला का फैक्ट चेक?
  • अमर उजाला ने जब इस दावे की पड़ताल की तो कुछ तथ्य सामने आए हैं। दरअसल, एग्जिट पोल जारी करने वाली जिस माइंड ब्रिंक और पीपल्स पल्स के मालिक एक होने की बात कही गई है। वह गलत है। पीपल्स पल्स एक सर्वेक्षण एजेंसी है, जिसका माइंड ब्रिंक से कोई नाता नहीं सामने आया।
  • इसकी पुष्टि खुद पीपल्स पल्स के प्रमुख रवि चंद ने की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा दावा गलत है। हम सिर्फ एक संगठन हैं। हमारा एग्जिट पोल और सर्वे जारी करने का इतिहास रहा है। महाराष्ट्र के एग्जिट पोल भी हमने जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस पीपल्स पल्स की बात की गई है, उसका पूरा नाम पीपल्स पल्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड है और वह कॉरपोरेट है। जबकि हमारा नाम पीपल्स पल्स रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है। हम कोई कॉरपोरेट कंपनी नहीं हैं।

  • रवि का कहना है कि सोशल मीडिया पर जिस पीपल्स पल्स का नाम अल्लू शिवाकृष्ण के साथ जोड़ा जा रहा है, वह दूसरी कंपनी है। उस कंपनी का पूरा नाम पीपल्स पल्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड है। इस कंपनी का एग्जिट पोल या चुनावी सर्वे से जुड़ा इतिहास नहीं मिला है। 
  • इस बीच एक दिलचस्प बात सामने आई। दरअसल, अल्लू शिवाकृष्ण के मालिकाना हक में एक और कंपनी भी जुड़ी है, जिसका नाम माइंड ब्रिंक मीडिया पल्स प्राइवेट लिमिटेड दर्ज है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि इस कंपनी ने भी एग्जिट पोल जारी किया है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं की जा सकी कि सर्वे करने वाली माइंड ब्रिंक और माइंड ब्रिंक मीडिया पल्स प्रा. लि. एक ही हैं। दरअसल, एग्जिट पोल जारी करने वाली माइंड ब्रिंक के संपर्क से जुड़ी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में इसे लेकर किसी भी तरह के दावे की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

एग्जिट पोल्स के बारे में और क्या जानकारी मिलती है?
चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स जारी करने वाली कई कंपनियों की सही-सही जानकारी इंटरनेट या सोशल मीडिया पर नहीं मिलती। एग्जिट पोल्स में जिन दो एजेंसियों की तरफ से आम आदमी पार्टी को जीतता दिखाया गया है, उन दो एजेंसियों- माइंड ब्रिंक और वी-प्रिसाइड के एग्जिट पोल इससे पहले चर्चा तक में नहीं आए हैं। वहीं, भाजपा को जीतता दिखाने वाली कुछ एजेंसियों की पहले खास चर्चा नहीं रही है। इनमें- डीवी रिसर्च, पोल डायरी जैसी एजेंसियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed