फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi airport likely to have COVID-19 testing facility for international arrivals

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर होगी कोरोना टेस्टिंग की सुविधा

Tue, 18 Aug 2020 01:00 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 18 Aug 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi airport likely to have COVID-19 testing facility for international arrivals
शरीर के तापमान की जांच करता सुरक्षा कर्मी - फोटो : PTI

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्टिंग सुविधा होने की संभावना है। टेस्टिंग में कोरोना निगेटिव पाए जाने पर ऐसे यात्रियों को सात दिनों के अनिवार्य संस्थागत क्वारंटीन से छूट दी जाएगी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन और इसके बाद अगले सात दिनों तक होम क्वारंटीन में गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, सरकार दिल्ली हवाई अड्डे पर एक कोविड-19 टेस्टिंग सुविधा स्थापित करने पर विचार कर रही है। परिणाम प्राप्त करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं, जिसका मतलब है कि विदेश यात्रा करके आए यात्री को उस अवधि के लिए हवाई अड्डे के परिसर में रहना होगा। उन्होंने कहा, यदि यात्री की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उसे संस्थागत क्वारंटीन में रहने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अगस्त को कहा गया था, यदि अंतरराष्ट्रीय यात्री के पास यात्रा से 96 घंटे पहले किए गए परीक्षण का कोविड-निगेटिव प्रमाणपत्र है, तो उसका भारत में सात दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन में रहना जरूरी नहीं है। 

एक अन्य अधिकारी ने कहा, दिल्ली हवाई अड्डे पर टेस्टिंग की सुविधा उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए होगी जिनके पास इस तरह का कोविड-निगेटिव प्रमाणपत्र नहीं है और वे संस्थागत क्वारंटीन से बचना चाहते हैं। 

भारत में कोरोना वायरस के कारण 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं। हालांकि, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए विशेष उड़ानों की अनुमति दी गई है। 


वहीं, जुलाई से भारत ने अमेरिका, यूएई, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय हवाई कॉरिडोर का गठन किया है, जिसके तहत दोनों देशों की एयरलाइनों को कुछ प्रतिबंधों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed