{"_id":"60635a4b8ebc3e8d1853d132","slug":"delhi-aam-aadmi-party-leader-vikas-goyal-said-by-increasing-powers-of-lieutenant-governor-chief-minister-will-become-a-puppet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से कठपुतली बनकर रह जाएंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से कठपुतली बनकर रह जाएंगे मुख्यमंत्री
Tue, 30 Mar 2021 10:35 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:35 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने वाले कानून को वापस लेकर जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल के चित्र वाला झंडा लहराया था।
- फोटो : PTI
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने वाले कानून को पास करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि जनता के द्वारा चुनी गई सरकार के मुख्यमंत्री की शक्तियों को कम करने की कोशिश करना जनता के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन है। इस कानून के प्रभाव में आ जाने से जनता के द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का पद उपराज्यपाल के हाथों कठपुतली बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष विकास गोयल ने निगम सदन की बैठक में चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार जिस तरह के लोकप्रिय काम कर रही है, उसी का परिणाम है कि जनता बार-बार उसे ही चुनकर सत्ता में भेज रही है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों का ही परिणाम है कि केजरीवाल सरकार को रोकने के लिए इस तरह का कानून लाया गया है। आप नेता ने कहा कि अगर सरकार जनभावनाओं का सम्मान करना चाहती है तो उसे इस कानून को तुरंत वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
पार्टी ने एक प्रस्ताव के जरिये शालीमार (पूर्वी) वार्ड संख्या 62 से आम आदमी पार्टी के विजेता उम्मीदवार सुनीता मिश्रा और रोहिणी सी, वार्ड संख्या 32 से रामचंद्र के निगम उप चुनाव में भारी मतों से जीतने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विकास गोयल ने कहा कि ट्रॉमल मशीनों को किराए पर लगाए जाने तथा कूड़े को उठाने जाने में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। विकास गोयल ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर आई ऑडिट रिपोर्ट पर जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों या नेताओं को बख्शा नहीं जाए तथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।