फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delayed flights, angry passengers: air travel fraught with uncertainty as fog grips N India

Delayed flights: घने कोहरे के कारण उड़ानों में देरी, सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे यात्री

Tue, 16 Jan 2024 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

Delayed flights: उत्तर भारत, खासकर दिल्ली में घने कोहरे के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। जिसके कारण यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों के साथ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delayed flights, angry passengers: air travel fraught with uncertainty as fog grips N India
कोहरे का उड़ानों पर असर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी हो रही हैं। जिसके कारण लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और तस्वीर व वीडियो साझा कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएस) ने इंडिगो और मुंबई के हवाई अड्डा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस मामले पर चर्चा के लिए मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है। 

विज्ञापन


एक यात्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोझीकोड से घने कोहरे के बीच दिल्ली जाने वाली मेरी उड़ान में तीन बार देरी हुई। विमान ने 12.35 पर उड़ान भरी और फिर कम दृश्यता के कारण उतरने से पहले राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर करीब दो घंटे तक चक्कर लगाया। यात्री ने कहा, मैं सुबह करीब छह बजे घर पहुंचा।
विज्ञापन


सैकड़ों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंसे हुए थे। इनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। उड़ानों में तेरह घंटे तक की देरी हुई। उनका मार्ग बदल दिया गया या उनको रद्द कर दिया गया। उत्तर भारत, खासतौर पर दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। विमानों के उड़ान भरने में अनिश्चितता है। यह हर सर्दियों की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री ने बताया, इंडिगो की उड़ान 6E 5912 में तीन घंटे की देरी हुई। एयलाइन ने देरी की सूचना दी। विमान में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल, इतिहाकार विलियम डेलरिम्पल और लेखिका शोभा थरूर सहित कई दिग्गज यात्रा कर रहे थे। हम सभी केरल साहित महोत्व से लौट रहे थे। 

घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से उत्तर भारत में विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते मंगलवार को कई अन्य राज्यों से भी उड़ानें बाधित हुईं। सोमवार की सुबह अकेले दिल्ली हवाई अड्डे पर 168 उड़ानों में देरी हुई और करीब सौ को रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर विमानन कंपनियों, हवाई अड्डों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

इंडिगो की एक उड़ान में रविवार की शाम यात्री साहिल कटारिया ने पायलट पर हमला कर दिया था। जब वह देरी की घोषणा करने वाले थे। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली से गोवा जाने वाली इस उड़ान में देरी हो गई थी। इस घटना में महिला फ्लाइट अटेंडेंट रो पड़ी थी। वह यात्री से यह पूछते नजर आई कि वह इतना गुस्सा क्यों हो रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उड़ानों की ट्रैकिंग करने वाली वेबसाइट 'फ्लाइट रडार 24' के मुताबिक, उड़ान ने दस घंटे से ज्यादा देरी के साथ उड़ान भरी। 


वहीं, इंडिगो के एक अन्य विमान से मुंबई हवाई अड्डे पर गुस्से में लोग बाहर निकल आए। उड़ान को गोवा से दिल्ली जाना था। लेकिन, उसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में यात्री खाना खाते और बैठे हुए नजर आए। विमानन मंत्री सिंधिया ने  इस मामले पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले सोमवार को उन्होंने एक बयान में कहा कि सरकार स्थिति सुधारने के लिए काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed