फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Ministry signs Rs 5300 crore agreement with BEL

Defence: रक्षा मंत्रालय ने किया बीईएल के साथ 5300 करोड़ का करार; तोपों के लिए खरीदे जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज

Fri, 15 Dec 2023 08:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 15 Dec 2023 08:24 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बीईएल के साथ कुल 5,336.25 करोड़ रुपये के इस सौदे के तहत सेना के लिए 10 साल तक इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज की खरीद की जाएगी। मंत्रालय ने बताया कि इस समझौते का एक उद्देश्य आयात घटाने के साथ गोला-बारूद के भंडार बढ़ाना भी है।

विज्ञापन
Defense Ministry signs Rs 5300 crore agreement with BEL
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार सैन्य मोर्चे पर सेनाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय सेना की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विषम क्षेत्रों में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली तोपों के लिए रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ करार किया है। इस करार के तहत मध्यम और भारी कैलिबर वाली तोपों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज की खरीद की जाएगी। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बीईएल के साथ कुल 5,336.25 करोड़ रुपये के इस सौदे के तहत सेना के लिए 10 साल तक इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज की खरीद की जाएगी। मंत्रालय ने बताया कि इस समझौते का एक उद्देश्य आयात घटाने के साथ गोला-बारूद के भंडार बढ़ाना भी है। ये इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज देश की उत्तरी सीमाओं के साथ ऊंचाई वाले और विषम क्षेत्रों में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम तोपों में प्रयोग किए जाएंगे। ताकि दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। 
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देना भी उद्देश्य
मंत्रालय ने यह भी बताया है कि 10 साल के लिए किए गए इस सौदे के पीछे एक उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना भी है। इस अभियान के तहत भारतीय कंपनियों द्वारा सेना के लिए गोला-बारूद तैयार करने को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य गोला-बारूद निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां प्राप्त करना और आपूर्ति शृंखला में किसी व्यवधान की आशंका को दूर कर स्टॉक सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुणे और नागपुर में तैयार होंगे फ्यूज
बीईएल की तरफ से तोपों के इस बेहद महत्वपूर्ण पुर्जे का निर्माण अपने पुणे और जल्द ही नागपुर में शुरू होने वाले प्लांट में किया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से डेढ़ लाख मानव दिवस के लिए रोजगार भी उत्पन्न होगा। साथ ही गोला-बारूद निर्माण में एमएसएमई और अन्य भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed