फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence News DRDO chairman Samir V Kamat say Lca Mark-2 Indigenous Fighter Jet Equipped in 2028

Defence News: दुश्मनों में दहशत फैलाने वाला LCA Mk-2 लड़ाकू विमान कब भर सकेगा उड़ान? DRDO चीफ ने दी जानकारी

Tue, 14 Feb 2023 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Feb 2023 10:11 AM IST
सार

LCA Mk2 लड़ाकू विमान को एक सितंबर को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई थी अब डीआरडीओ ने नई जानकारी दी है।

विज्ञापन
Defence News  DRDO chairman Samir V Kamat say Lca Mark-2 Indigenous Fighter Jet Equipped in 2028
एलसीए एमके -2 - फोटो : Social Media

विस्तार

दुश्मनों को हर मोर्चे पर मात देने के लिए भारत अपनी सैन्य क्षमता को लगातार मजबूत करने की कोशिश में लगा है। देश में मिसाइल, युद्धपोत, आधुनिक उपकरणों से लेकर आधुनिक फाइटर जेट (Fighter Jet) का विकास लगातार जारी है। इस बीच एलसीए मार्क-2 (LCA Mark 2) लड़ाकू विमान के विकास को लेकर नई जानकारी सामने आई है। DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने नई जानकारी देते हुए कहा कि LCA Mk-2 लड़ाकू विमान 2028 तक उड़ान भर सकेगा। 

विज्ञापन


डीआरडीओ चीफ ने और क्या कहा?
डीआरडीओ चीफ डॉ समीर वी कामत ने कहा कि एक बड़े आकार के इंजन के साथ एएमसीए चरण 2(एचएएल उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान), जब तक हम किसी अन्य ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के साथ  इंजन सौदे पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तब तक मैं आपको कोई निश्चित तारीख नहीं दे पाऊंगा। इसलिए, यह निर्भर करता है कि हम इंजन के साथ किसके साथ जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम फ्रांस से सफरान, अमेरिका से जीई से बात कर रहे हैं और हम ब्रिटेन से रोल्स-रॉयस से भी बात कर रहे हैं।  हम  इंजन के विकास की तलाश कर रहे हैं क्योंकि इस लड़ाकू विमान में 2 बड़े आकार के इंजन का उपयोग होगा।
विज्ञापन

 
एलसीए मार्क 2 से बढ़ेगी सेना की ताकत
एलसीए मार्क 2 लड़ाकू विमान का विकास देश की सैन्य ताकत को और बढ़ा देगा। इन लड़ाकू विमान का विकास 2027 तक पूरा किया जाना है। वैमानिकी विकास एजेंसी प्रमुख गिरीश देवधरे ने समाचार एजेंसी के हवाले से बताया था कि परियोजना को एलसीए मार्क-1 ए कार्यक्रम में हुई प्रगति से लाभ होगा और पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान परियोजना के विकास में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी गति से दुश्मनों के बीच फैलाएगा दहशत
इस फाइटर जेट की सबसे बड़ी ताकत इसकी गति होगी। यह अधिकतम 2385 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा। इसकी रफ्तार दुश्मनों के बीच दहशत फैलाने के लिए काफी है। यह हल्का लड़ाकू विमान बेहतर रडार सिस्टम और हथियारों से लैस होगा। ये भारतीय वायु सेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed