फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minnister Rajnath Singh to seek equipment for fighter jets T90 tanks warships urgently from Russia

रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर होगी बात

Mon, 22 Jun 2020 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Jun 2020 04:01 PM IST
सार

चीन के साथ बढ़ते सीमा विवाद के बीच किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए भारत अपनी रक्षा तैयारियों को दुरुस्त कर रहा है। इसी को देखते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस ने अनुरोध करेंगे कि वह भारत के लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और युद्धक टैंक के लिए अतिरिक्त और संबंधित उपकरणों की जल्द से जल्द सप्लाई करे। इस काम में तेजी के लिए सिंह समुद्र मार्ग के स्थान पर हवाई मार्ग से सप्लाई करने का अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
Defence Minnister Rajnath Singh to seek equipment for fighter jets T90 tanks warships urgently from Russia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को पहुंचे - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की रूस यात्रा पर सोमवार की शाम मास्को पहुंचे। रक्षा मंत्री भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। वह मास्को में 75वें विजय दिवस परेड में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वह रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि वह उन्हें लद्दाख में वर्तमान स्थितियों की जानकारी देंगे। साथ ही वह द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत की जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब लद्दाख में चीन के साथ भारत का गतिरोध बरकरार है। 
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया, 'रूस के साथ हमारे पुराने संबंधों और समझौतों के आधार पर रक्षा मंत्री उनसे अनुरोध करेंगे कि ये उपकरण हवाई मार्ग से भेजे जाएं जिससे हम वर्तमान स्थितियों को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द प्राप्त कर सकें।'  यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री रूसी अधिकारियों के समझ वायु सेना के सुखोई एसयू-30एमकेआई और मिग-29, भारतीय नौसेना के मिग-29के, सेना के टी-90 टैंक और किलो-र्लास पनडुब्बियों के उपकरणों की जल्द डिलीवरी का मुद्दा उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री रूसी अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने को लेकर कई बैठकें करेंगे। वह एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी भी जल्द करने का अनुरोध करेंगे। भारतीय सशस्त्र सेनाओं के तीनो अंगों का सम्मिलित 75 सदस्यीय एक दस्ता परेड में हिस्सा लेने पहले ही मॉस्को पहुंच चुका है। रक्षा मंत्री की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है जब लद्दाख में चीन के साथ भारत का गतिरोध बरकरार है।


कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चार महीने तक यात्रा पर लगे प्रतिबंध के बाद किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है। मास्को रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को रवाना हो रहा हूं। यह यात्रा भारत-रूस रक्षा और सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए बातचीत का अवसर देगी। मुझे मॉस्को में 75वीं विजय दिवस परेड में भी शामिल होना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed