Zorawar: 354 लाइट टैंक 'जोरावर' को सेना में शामिल करने का प्रस्ताव, रक्षा मंत्रालय बैठक में करेगा चर्चा
भारतीय सेना ने अपने फ्यूचर लाइट टैंक के लिए स्पेसिफिकेशंस जारी किए हैं। जिसे 'जोरावर' नाम दिया गया है। टैंक का नाम महान पूर्व डोगरा सेना के जनरल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने तिब्बत में कई सफल जीत का नेतृत्व किया था, जिसे अब चीनी सेना द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारत सतर्क है। वहीं, इस बीच भारतीय सेना चीन से लगी सीमाओं पर तैनाती के लिए हल्के टैंकों का विकास करने का प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। दरअसल, इस सप्ताह के अंत में रक्षा मंत्रालय एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में सेना हल्के टैंकों का प्रस्ताव पेश कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने इसके बारे में जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिर में होने रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में मेक इन इंडिया के तहत विकसित किए गए 354 'जोरावर' लाइट टैंकों को सेना में शामिल करने के लिए भारतीय सेना के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने अपने फ्यूचर लाइट टैंक के लिए स्पेसिफिकेशंस जारी किए हैं। जिसे 'जोरावर' नाम दिया गया है। टैंक का नाम महान पूर्व डोगरा सेना के जनरल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने तिब्बत में कई सफल जीत का नेतृत्व किया था, जिसे अब चीनी सेना द्वारा नियंत्रित किया जाता है। सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र, सीमांत इलाके और द्वीप क्षेत्रों के अलावा मैदानी, अर्ध-रेगिस्तान और रेगिस्तान में किसी भी संकट के मद्देनजर मध्यम युद्धक टैंकों की जरूरतों के देखते हुए अब इसे सेना में शामिल करना महत्वपूर्ण हो गया है।
भारतीय सेना के लिए स्वदेशी रूप से हल्के टैंक को विकसित करना जरूरी
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक संघर्ष के कारण आपूर्ति श्रृंखला में आ रही कमियों को देखते हुए भारतीय सेना के लिए स्वदेशी रूप से हल्के टैंक को डिजाइन और विकसित करना जरूरी है। भारतीय सेना ने परिचालन क्षेत्रों में काफी संख्या में टी -72 और टी -90 टैंकों को शामिल किया था, जिससे विरोधी चौंक गए थे और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, ये टैंक मुख्य रूप से मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में संचालन के लिए डिजाइन किए गए थे और इनकी अपनी सीमाएं थीं। कच्छ के रण के सीमांत इलाके में तैनात होने पर उन्हें बाधा का सामना करना पड़ता है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना के पास पिछले सभी युद्धों में हल्के टैंक को फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में सफलतापूर्वक नियोजित करने का अनुभव है।
इन टैंकों ने जीत में निभाई अहम भूमिका
द्वितीय विश्व युद्ध में कोहिमा की लड़ाई और 1947-48 में भारत-पाक युद्ध में नौशेरा, झंगर, राजौरी और खास तौर पर जोजिला में सबसे सफलतापूर्वक इस्तेमाल किए गए 254 भारतीय टैंक ब्रिगेड के स्टुअर्ट टैंक, 1962 में चुशुल और बोमडिला में एएमएक्स-13 टैंक, 1965 में चंब में एएमएक्स-13 टैंक और 1971 में पीटी -76 लाइट टैंक, ढाका युद्ध में पीटी -76 टैंक अग्रणी रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा खतरे और संभावित भविष्य के युद्धों की रूपरेखा ने नई चुनौतियों को जन्म दिया है, जिसके लिए भारतीय सेना को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में टैंकों की खूबियों में मध्यम और हल्के प्लेटफार्म की खासियतें और लचीलापन होना चाहिए।