{"_id":"5995aa414f1c1bc1098b46a9","slug":"defence-ministry-approved-procurement-of-6-apache-helicopters-for-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन एयरफोर्स को मिले ये 'खास फाइटर' हेलीकॉप्टर, अब आएगी पाक-चीन की शामत!\t","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंडियन एयरफोर्स को मिले ये 'खास फाइटर' हेलीकॉप्टर, अब आएगी पाक-चीन की शामत!
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
apache helicopters
रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को 4,168 करोड़ रुपये में भारतीय सेना के लिए छह अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। रक्षा मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें- भारतीय नौसेना के लिए बनेंगी स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस पनडुब्बियां, 6 देशों ने बढ़ाए हाथ!
विज्ञापन
भारत एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर से संबद्ध उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, प्रशिक्षण व गोला-बारूद भी खरीदेगा। यह पहली बार है कि सेना को अटैक हैलीकॉप्टर मिलेंगे। सूत्रों ने बताया कि डीएसी ने इसके अलावा यूक्रेन से 490 करोड़ रुपये में नौसैनिक जहाजों के लिए दो गैस टर्बाइन इंजन खरीदने की भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पढ़ें- बॉर्डर पर चीन और पाक से तनातनी, आर्मी ने जंग की तैयारी के लिए मांगे 20 हजार करोड़ एक्सट्रा
2015 में रक्षा मंत्रालय ने 2.2 अरब डॉलर के सौदे को मंजूरी दी थी, जिसके तहत 22 अपाचे हेलीकॉप्टर को अमेरिका से खरीदा जाना है। अपाचे अमेरिका का दो टर्बोशाफ्ट इंजन और चार ब्लेड वाला अटैक हेलीकॉप्टर है। यह हेलीकॉप्टर अपने आगे लगे सेंसर की मदद से रात में भी उड़ान भर सकता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला अटैक हेलीकॉप्टर है।