फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry approved 54 Israeli HAROP attack drones

54 इजरायली 'किलर ड्रोन' की खरीद को मंजूरी, चीन व पाक बॉर्डर पर किया जाएगा तैनात

Wed, 13 Feb 2019 01:55 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 13 Feb 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Defence Ministry approved 54 Israeli HAROP attack drones
HAROP attack drones - फोटो : ANI

भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना युद्ध क्षमता को और मजबूत बनाने के लिए 54 इजरायली हारोप (HAROP) ड्रोन की खरीद को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, ये 'किलर ड्रोन' अत्याधुनिक तकनीक से युक्त हैं। ये किलर ड्रोन दुश्मन के हाई-वैल्यू मिलिट्री टारगेट को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर सकते हैं। बता दें कि वायु सेना के पास पहले से ही इन ड्रोनों में से लगभग 110 की एक सूची है, जिसे अब पी-4 के रूप में बदला गया है।  
विज्ञापन


ये ड्रोन इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर से लैस होते हैं। जो विस्फोट करने से पहले हाई वैल्यू वाले सैन्य ठिकानों जैसे निगरानी के ठिकाने और रडार स्टेशनों पर निगरानी भी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह एक हाई लेवल मीटिंग में रक्षा मंत्रालय ने इन 54 हमलावर ड्रोनों की खरीद को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि ये प्रोजेक्ट वायु सेना की क्षमताओं को बढ़ा देगा। इसकी क्षमताओं का प्रदर्शन आगामी अभ्यास वायुशक्ति के दौरान देखने को मिल सकता है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इन ड्रोन्स को चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed