फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh recovering well after testing positive for Covid19 news in Hindi

Rajnath Singh Health: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत में सुधार, सोमवार को आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 11 Jan 2022 06:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 11 Jan 2022 06:50 PM IST
सार

कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन में मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh recovering well after testing positive for Covid19 news in Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत में सुधार आ रहा है। यह जानकारी मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया कि दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एवं रेफरल) के चिकित्सकों की एक टीम ने 11 जनवरी को नई दिल्ली में राजनाथ के आवास पर उनकी जांच की है।

विज्ञापन

बयान में कहा गया कि हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद रक्षा मंत्री फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन में हैं। उनकी जांच करने वाले चिकित्सकों के अनुसार उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है। बता दें कि राजनाथ सिंह की सोमवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed