{"_id":"5ed63987c7345e3ac720156d","slug":"defence-minister-rajnath-singh-holds-talks-with-french-counterpart-florence-parly","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री राजनाथ ने फ्रांसीसी समकक्ष से की फोन वार्ता, समय पर भारत आएंगे राफेल विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्री राजनाथ ने फ्रांसीसी समकक्ष से की फोन वार्ता, समय पर भारत आएंगे राफेल विमान
Tue, 02 Jun 2020 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पारले से टेलीफोन पर वार्ता की। इस दौरान फ्रांस की रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद राफेल विमान तय समय के अनुसार भारत पहुंचाए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य सहित आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। यह पता नहीं चल सका कि क्या इस वार्ता के दौरान लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव पर चर्चा हुई या नहीं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'फ्रांस ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।' हिंद महासागर क्षेत्र पर भारत-फ्रांस की संयुक्त सामरिक दृष्टि को पूरा करने के लिए दोनों मंत्री एक साथ काम करने के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 36 लड़ाकू राफेल विमान के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। राजनाथ सिंह ने पहला राफेल विमान फ्रांस के एक एयरबेस पर आठ अक्तूबर को प्राप्त किया था।
इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कोरोना के चलते राफेल की आपूर्ति में देरी हो सकती है। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन भी कह चुके हैं कि कि भारत को 36 राफेल विमानों की डिलीवरी में कोई देरी नहीं होगी, तय समय सीमा का सख्ती से पालन किया जाएगा। डिलीवरी उसी समय के अनुसार होगी जो तय की गई थी।