{"_id":"67a4cdb621dd67fa120ad80f","slug":"defence-minister-rajnath-singh-holds-phone-talks-with-us-counterpart-hegseth-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US: राजनाथ सिंह ने अमेरिकी समकक्ष से फोन पर की बात, रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-US: राजनाथ सिंह ने अमेरिकी समकक्ष से फोन पर की बात, रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा
Thu, 06 Feb 2025 08:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:27 PM IST
सार
India-US: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ से फोन पर बातचीत की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, पीट हेगसेथ
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगेथ ने गुरुवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों के बीच परिचालन, खुफिया, रसद और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों पर महत्वाकांक्षी एजेंडा बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि हेगसेथ ने फोन पर बातचीत में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से एक हफ्ते से भी कम समय पहले हुई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने और हेगसेथ ने भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर विचार किया। सिंह ने इसे शानदार बातचीत बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की और भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने कहा, हम एक महत्वकांक्षी एजेंडा तैयार करने पर भी सहमत हुए हैं, जिसमें परिचालन, खुफिया, रसद और रक्षा-औद्योगिक सहयोग शामिल है। रक्षा मंत्री ने कहा, मैं हेगसेथ के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
विज्ञापन