फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh Attended a rally in Support of CAA in Mangalore, Karnataka

सीएए समर्थन रैली में बोले रक्षामंत्री, कोई ताकत कश्मीरी पंडितों की वापसी नहीं रोक पाएगी

Tue, 28 Jan 2020 04:42 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Jan 2020 04:42 AM IST
सार

  • मंगलुरु में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में गरजे रक्षामंत्री राजनाथ
  • कहा- विधानसभाओं में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाना सांविधानिक चूक है
  • पीएम मोदी ने इस कानून के जरिए महात्मा गांधी के लक्ष्य को पूरा किया

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Attended a rally in Support of CAA in Mangalore, Karnataka
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के फैसले की तारीफ करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब तीस साल से घर वापसी की राह देख रहे कश्मीरी पंडितों को कोई ताकत वापस कश्मीर जाने से नहीं रोक सकती। सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु में सीएए के समर्थन में हुई रैली में रक्षामंत्री ने कहा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी नहीं रोक सकती। 

विज्ञापन




उन्होंने पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा, हम किसी को नहीं छुएंगे लेकिन अगर किसी ने हमारे बीच में अड़ंगा डाला तो हम उसे शांति से नहीं रहने देंगे। नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी पार्टियों को राष्ट्रधर्म की याद दिलाते हुए रक्षामंत्री ने कहा, अपने हितों के लिए राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए। विधानसभाओं में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाना सांविधानिक चूक है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि यह किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है। महात्मा गांधी ने पंडित नेहरू से कहा था कि अगर अल्पसंख्यक हिंदू और सिख भारत आते हैं तो उन्हें नागरिकता दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून के जरिए उस लक्ष्य को पूरा किया है। इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाने वाले राज्यों को पता होना चाहिए कि उन्हें इसका पालन करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed