फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Parrikar ready to became chief minister of Goa again

रक्षामंत्री परिकर का गोवा का मुख्यमंत्री बनने से इंकार नहीं

Thu, 26 Jan 2017 08:59 AM IST
संजय मिश्र/ पणजी 
संजय मिश्र/ पणजी  Updated Thu, 26 Jan 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Parrikar ready to became chief minister of Goa again
मनोहर पर्रिकर - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने गोवा के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को खुला रखा है। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर परिकर ने कहा है कि पार्टी ने जो भी दायित्व दिया है, उसे मैंने बखूबी निभाया है। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान के मायने निकाले जाने के सवाल पर अमर उजाला से बातचीत में परिकर ने कहा कि गोवा की जनता शाह के बयान को बखूबी जानती है। मीडिया इसके मायने निकाले। उन्होंने कहा कि गोवा की जनता उन्हें बहुत चाहती है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं कि मुझे उत्तर प्रदेश से राज्य सभा का सांसद बनना पड़ा। गोवा से कोई सीट रिक्त नहीं थी। केंद्र में मंत्री बनने की वजह से राज्यसभा में जाने की मजबूरी थी। परिकर ने कहा कि बतौर सांसद मैंने यूपी के लिए बहुत कुछ किया है, आगे भी करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी में अधिकांश लोग भ्रष्टाचारी

Defence Minister Parrikar ready to became chief minister of Goa again

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सियासी हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वे दिल्ली सरकार का पैसा गोवा में पार्टी के प्रचार में खर्च कर रहे हैं, इसके हमारे पास साक्ष्य हैं। केजरीवाल के जरिए गोवा में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर परिकर ने कहा कि भ्रष्टाचारी लोग भ्रष्टाचार की बात ज्यादा करते हैं। 

आम आदमी पार्टी में अधिकांश लोग भ्रष्टाचारी हैं। केजरीवाल ने गोवा में एक भी ठोस मामला नहीं बताया जिसमें भ्रष्टाचार हुआ हो। यहां की राजनीति में केजरीवाल का कोई प्रभाव नहीं। यहां की राजनीति दिल्ली सरीखे नहीं है। यहां पैर जमाने में समय लगता है।

वहीं संघ से बगावत कर सूबे में राजनीतिक का झंडा बुलंद कर रहे वेलिंकर पर टिप्पणी से परिकर ने दूरी बरती। परिकर ने कहा कि चुनाव के परिणाम बताएंगे। उन्होंने कहा कि गोवा में विकास का मुद्दा काम कर रहा है। विकास की वजह से जनता का विश्वास हमारे ऊपर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed