फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Arun Jaitley said Army free to take decisions in Jammu and Kashmir

जेटली बोले- जम्मू-कश्मीर में जो चाहे वो करे सेना, सरकार की तरफ से कोई रोक नहीं

Thu, 25 May 2017 10:02 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 25 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Arun Jaitley said Army free to take decisions in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि युद्ध जैसे क्षेत्र में फैसले लेने के लिए सेना स्वतंत्र है। सेना के एक अधिकारी के एक कश्मीरी युवक को जीप के बोनट पर बांधने के मामले में उठे विवाद के बीच जेटली का यह बयान आया है।

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को मेजर लीतुल गोगोई का जिक्र किए बिना कहा, सैन्य समाधान सेना के अधिकारियों द्वारा ही मुहैया कराए जाएंगे। जब आप युद्ध जैसे क्षेत्र में हों तो स्थितियों से कैसे निबटेंगे। ...हमें अपने सैन्य अधिकारियों को निर्णय करने देने की अनुमति देनी होगी। उन्होंने कहा, उन्हें संसद के सदस्यों से विचार-विमर्श नहीं करना होगा कि इस प्रकार की परिस्थिति में क्या करना चाहिए। रक्षा मंत्री जम्मू कश्मीर की स्थितियों के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

 

वहीं नौशेरा में भारतीय सेना द्वारा चौकियां तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान सेना की ओर से एलओसी पर हलचल तेज हो गई है। बारामुला से नौशेरा तक एलओसी पर पाकिस्तान ने पेट्रोलिंग तो बंद कर दी है, लेकिन अग्रिम पोस्टों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी है। टैंक भी तैनात किए जा रहे हैं। फारवर्ड पोस्ट के बाद पीओके स्थित सुरक्षा के दूसरे घेरे में पाकिस्तानी कैंपों में भी हलचल नोट की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सियाचिन में भारतीय सेना को उलझाकर एलओसी पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। सियाचिन के पास पाकिस्तान वायु सेना की उड़ानें इसी रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं। 


सियाचिन में भारतीय सेना मजबूत स्थिति में है। सेना के लगभग 10 हजार जवान आधुनिक हथियारों से लैस हैं। भारतीय कैंप ऊंचाई पर हैं और पाकिस्तान के कैंप सियाचिन में नहीं होकर उससे कुछ दूरी पर हैं। लिहाजा पाकिस्तान की ओर से सियाचिन में किसी हिमाकत की संभावना कम है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed