फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Declare wet drought in flood-hit areas of Maharashtra before Diwali or face protest: Jarange to govt

Maharashtra: 'दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों को 'सूखा' घोषित करें या...', सरकार को मनोज जरांगे की चेतावनी

Thu, 02 Oct 2025 07:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 02 Oct 2025 07:14 PM IST
सार

Manoj Jarange's warning to Maharashtra govt: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने एक बार फिर राज्य सरकार को विरोध-प्रदर्शन झेलने की चेतावनी दी है। इस बार उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों को 'सूखा' करें। मराठवाड़ा के तमाम इलाकों में बाढ़ के बाद हालात बुरे हैं।

विज्ञापन
Declare wet drought in flood-hit areas of Maharashtra before Diwali or face protest: Jarange to govt
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में दीवाली से पहले गीला सूखा घोषित करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को काम का दर्जा देने के साथ हर महीने पैसे दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बीड़ जिले के नारायणगढ़ में दशहरा के मौके पर रैली में महाराष्ट्र सरकार और भाजपा नेता पंकजा मुंडे की आलोचना की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul On BJP-RSS: राहुल गांधी का आरएसएस-भाजपा पर वार, कहा- कमजोरों को दबाना, ताकतवर से डरना ही उनकी विचारधारा
विज्ञापन


मराठवाड़ा में बारिश का कहर
बता दें कि, महाराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र- छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव, लातूर, नांदेड, जलना, हिंगोली, परभणी और बीड़- में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने हजारों एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से मनोज जरांगे की मांग
मनोज जरांगे ने आगे कहा कि, प्रभावित किसानों को 70,000 रुपये प्रति हेक्टेयर नकद दिए जाएं। यदि जमीन और फसल दोनों नष्ट हुई हो, तो 1.30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर दें। जो किसानों की फसल और घर दोनों खराब हुए हों, उन्हें 100% मुआवजा दें। गन्ना किसानों से 15 रुपये की कटौती न करें। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने और आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को नौकरी देने की भी मांग की।


राज्य सरकार को मनोज जरांगे की सलाह 
मनोज जरांगे ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह का 25% हिस्सा प्रभावित किसानों के लिए जमा किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और अन्य नेताओं से भी मदद जुटाने की बात कही। अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जरांगे ने चेतावनी दी कि वे गांवों में मतदान मशीनें लगाने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें - Amit Shah: 'हर साल खरीदें 5000 के खादी उत्पाद, स्वदेशी को सफल बनाने की जिम्मेदारी सबकी'; शाह की लोगों से अपील

मराठा आरक्षण पर भी बोलो मनोज जरांगे
जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर कहा कि यदि मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र के मराठों को आरक्षण मिलता है, तो समुदाय मजबूत बनेगा। उन्होंने चेताया कि आरक्षण और अन्य मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी चुनावों में सत्ता पक्ष हर सीट पर हार जाएगा। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय के लोगों को प्रशासनिक और राजनीतिक पदों पर लाना चाहिए ताकि समुदाय मजबूत बने। वहीं पंकजा मुंडे के 'गजट ऑफ स्लेवरी' वाले बयान की आलोचना करते हुए जरांगे ने कहा, 'क्या हमारे बच्चों को गुलाम कहते हैं? अगर हम गुलाम हैं, तो क्या ब्रिटिश आपके रिश्तेदार थे?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed