{"_id":"5c1475dfbdec22570a3b8b31","slug":"debt-waiver-should-not-be-part-of-the-electoral-promises-said-raghuram-rajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कर्जमाफी का फैसला सही नहीं, पार्टियां ना करे वादा : रघुराम राजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों की कर्जमाफी का फैसला सही नहीं, पार्टियां ना करे वादा : रघुराम राजन
Sat, 15 Dec 2018 09:02 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों द्वार किसानों की कर्जमाफी पर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि ये सही नहीं है। राजन ने कहा कि कर्जमाफी चुनावी वादों का हिस्सा नहीं होना चाहिए। ऐसे कदमों से खेती में निवेश तो रुकता ही है साथ में राज्यों की हालत भी खराब होती है। कर्जमाफी रोकने के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है और उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'खेती की खराब हालत पर गौर करना जरूरी है। लेकिन इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि इसका फायदा जरूरतमंदों को नहीं, बल्कि उन किसानों को मिलता है जिनकी पहुंच होती है।'
विज्ञापन
बता दें कि राजन के अलावा दूसरे आरबीआई गवर्नर भी कर्ज माफी का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इससे क्रेडिट कल्चर खराब होता है । राजन ने कहा कि अगर सभी राजनीतिक दल ऐसा न करने पर सहमत हों तो यह देश के हित में होगा।
विज्ञापन