{"_id":"611fd1ae7978e878e76f97be","slug":"deaths-due-to-lack-of-oxygen-center-refuses-to-form-an-inquiry-committee-aap-said-politics-on-death-is-shameful","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी से मौतें: केंद्र का जांच कमेटी बनाने से इनकार, आप ने कहा- शर्मनाक है ऐसी राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑक्सीजन की कमी से मौतें: केंद्र का जांच कमेटी बनाने से इनकार, आप ने कहा- शर्मनाक है ऐसी राजनीति
Fri, 20 Aug 2021 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:30 PM IST
सार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन की कमी से मौतों के मामले का सच सामने नहीं आने देना चाहती।
विज्ञापन
manish sisodiya
विस्तार
कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से मौतों के मामले में राजनीति गरमा गई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित उस कमेटी के गठन से इनकार कर दिया है जो ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपती। आप ने इसे कोरोना काल में अपनी जान गंवानेे वाले लोगों के दुखों के साथ केंद्र सरकार का खिलवाड़ बताया है। पार्टी ने कहा है कि वह इस मामले में सच लाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि कमेटी के गठन की स्वीकृति न देकर केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह इस मामले का सच सामने नहीं आने देना चाहती। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक ओर तो राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों का हिसाब मांगने का दिखावा करती है, जबकि दूसरी ओर इसका सच सामने नहीं आने देना चाहती। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर दोहरा रवैया अपना रही है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार चाहती है कि बिना जांच किए ही राज्य यह कह दें कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। इससे ऑक्सीजन की उपलब्धता पर केंद्र सरकार के द्वारा होने वाली लापरवाही पर से परदा नहीं हटेगा और सच्चाई सामने नहीं आएगी। हालांकि, आप नेता ने दुहराया कि वे इस मामले का सच सामने लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और इसका सच सामने लाएंगे। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार का यह रवैया उन लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना होगा जिन्होंने कोरोना काल में अपनों को खोया है|
विज्ञापन