फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dearness allowance Agitators urge Bengal Governor to act as mediator arrange meeting with Mamata Banerjee

DA Stir: मांग पर अड़े कर्मचारी, राज्यपाल से मध्यस्थता का किया आग्रह, कहा- सरकार के साथ बैठक की व्यवस्था करें

Mon, 13 Mar 2023 12:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:54 AM IST
सार

कर्मचारियों ने बैठक के दौरान कहा, वे एक सम्मानजनक समाधान चाहते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार को उनके साथ बैठक करनी होगी। अभी तक एक भी मंत्री या नौकरशाह उनसे मिलने नहीं आया।

विज्ञापन
dearness allowance Agitators urge Bengal Governor to act as mediator arrange meeting with Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के कर्मचारी केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने राज्यपाल सी.वी. आंनद बोस से इस मामले में मध्यस्थ के रूप में कार्य करने और ममता बनर्जी सरकार से उनके साथ बैठक कराने की मांग की। 
विज्ञापन


सरकार से मिले आश्वासन तो वापस लेंगे भूख हड़ताल
कर्मचारियों ने कहा, राज्य सरकार से उनकी मांग के संबंध में आश्वासन मिलने के बाद ही वे भूख हड़ताल वापस लेंगे। हालांकि, भूख हड़ताल को समाप्त कराने के लिए राज्यपाल ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से राजभवन में मुलाकात की। कर्मचारियों ने कहा, "राज्यपाल ने हमसे भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया। हमने उनसे वादा किया था कि ऐसा जरूर करेंगे, लेकिन राज्य सरकार से आश्वासन मिलने के बाद ही। हमें अभी तक सरकार से आश्वासन ही मिला है।" बैठक में मौजूद  कर्मचारी ने कहा, हम चाहते हैं कि राज्यपाल मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने और मुख्यमंत्री के साथ बैठक की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कर्मचारियों से भूख हड़ताल वापस लेने की अपील
कर्मचारियों ने बैठक के दौरान कहा, वे एक सम्मानजनक समाधान चाहते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार को उनके साथ बैठक करनी होगी। अभी तक एक भी मंत्री या नौकरशाह उनसे मिलने नहीं आया। लगभग 20 मिनट तक चली बैठक के बाद बोस ने कहा, कर्मचारियों से भूख हड़ताल वापस लेने अपील की क्योंकि मानव जीवन अनमोल है। हर जटिल समस्या का समाधान होता है और हमें इसके लिए खुले दिमाग से प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर डीए बढ़ाने की कर रहे मांग
कर्मचारी पिछले लंबे समय से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर डीए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार से पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया था। बनर्जी ने इस सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा में कहा था कि वह डीए बढ़ोतरी की मांग को पूरा नहीं कर पाएंगी, भले ही प्रदर्शनकारी उनका सिर कलम कर दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed